विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत, जमकर हुई हाथापाई; बीच सड़क पर हाईवोल्टेड ड्रामा

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:24 PM (IST)

हिसार की नई अनाज मंडी में त्योहारी सीजन के दौरान बधाई मांगने के इलाके को लेकर दो मंगलमुखी गुटों में ...और पढ़ें

बधाई के इलाके पर भिड़े दो मंगलमुखी गुट, चौकी के बाहर हंगामा।

बधाई के इलाके पर भिड़े दो मंगलमुखी गुट, चौकी के बाहर हंगामा।

HighLights

  1. हिसार अनाज मंडी में मंगलमुखी गुटों में विवाद हुआ

  2. बधाई मांगने के इलाके को लेकर हुई थी झड़प

  3. विवाद के बाद सड़क जाम, पुलिस ने मामला संभाला

जागरण संवाददाता, हिसार। त्योहारी सीजन में बधाई मांगने के इलाके को लेकर हिसार की नई अनाज मंडी में वीरवार दोपहर दो मंगलमुखी गुट आमने-सामने आ गए। पहले मंडी के गेट पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, फिर विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।

मामला नई अनाज मंडी पुलिस चौकी के बाहर तक जा पहुंचा। यहां भी हंगामा जारी रहा और बाद में मंगलमुखियों ने सड़क जाम कर दी। करीब 10 मिनट तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर जाम खुलवाया। फिलहाल शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बधाई मांगने के इलाके को लेकर हुआ विवाद

WhatsApp Image 2026-10-15 at 2.45.35 PM

शोभा नेहरू गुट की प्रधान शोभा नेहरू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ नई अनाज मंडी में बधाई मांगने पहुंची थीं। इसी दौरान दूसरे गुट की मंगलमुखी बंटी भी अपने साथियों के साथ वहां आ गई। शोभा के अनुसार, उन्होंने बंटी के गुट का विरोध करते हुए कहा कि शहर थाना क्षेत्र में बधाई मांगने का अधिकार उनके गुट का है। आरोप है कि इसी बात पर विवाद बढ़ा और उनके साथ मारपीट की गई।

 

WhatsApp Image 2026-10-15 at 2.45.34 PM

वहीं, दूसरे गुट की मंगलमुखी बंटी का कहना है कि शहर थाना क्षेत्र में बधाई मांगने का अधिकार उसका है। बंटी के अनुसार, शोभा नेहरू ही उसे अपने साथ लेकर आई थीं। इसी क्षेत्र को लेकर दोनों पक्षों के दावों के बीच विवाद बढ़ गया।

चौकी के बाहर हंगामा, पुलिस ने खुलवाया जाम

WhatsApp Image 2026-10-15 at 2.45.29 PM

विवाद बढ़ने के बाद दोनों गुट नई अनाज मंडी पुलिस चौकी के बाहर पहुंच गए। यहां हंगामे के बाद सड़क पर जाम लगा दिया गया। करीब 10 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और सड़क से जाम हटवाया।

WhatsApp Image 2026-10-15 at 2.45.27 PM (1)

शोभा नेहरू ने यह भी दावा किया कि करीब 10 दिन पहले बंटी का हुक्का-पानी बंद कर दिया गया था। दोनों पक्षों के बीच बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर दावे और आरोप सामने आए हैं। नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी सुमेर ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 17.5 लाख वाहनों पर बैन, गलती से भी चलते दिखे तो होगा एक्शन