Move to Jagran APP

हांसी में सफाई कर्मचारी संघ दो फाड़, कर्मचारियों के एक गुट ने घोषित किया नया प्रधान, संघ ने किया नामंजूर

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों संघ के सदस्य सोमवार को दो गुटों में बंट गया। एक गुट ने अपना प्रधान घोषित कर दिया जिसे दूसरे गुट ने नामंजूर कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 06:10 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 06:10 AM (IST)
हांसी में सफाई कर्मचारी संघ दो फाड़, कर्मचारियों के एक गुट ने घोषित किया नया प्रधान, संघ ने किया नामंजूर
हांसी में सफाई कर्मचारी संघ दो फाड़, कर्मचारियों के एक गुट ने घोषित किया नया प्रधान, संघ ने किया नामंजूर

संवाद सहयोगी, हांसी: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों संघ के सदस्य सोमवार को दो गुटों में बंट गए। एक गुट ने नए प्रधान का ऐलान कर दिया। नगर परिषद कार्यालय में दोनों गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ। विकास चंदा ने कहा कि असंवैधानिक तरीके से ये चुनाव किया गया जो मंजूर नहीं किया जा सकता है। वहीं, दूसरे गुट द्वारा प्रधान घोषित किए गए रमेश कुमार ने कहा कि उनके साथ कर्मचारियों का साथ है।

loksabha election banner

बता दें कि सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान की नियुक्ति तीन वर्षो के लिए होती है। अक्टूबर 2018 में विकास चंदा को चुनाव के जरिये प्रधान नियुक्त किया गया था। पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मचारियों के बीच मांगों को लेकर दो गुट बने हुए हैं। एक गुट का कहना है कि प्रधान द्वारा से उनकी मांगों को नहीं उठाया जा रहा है। सोमवार को सफाई कर्मचारी परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए और कुछ कर्मचारियों ने विकास चंदा की बगावत करते हुए पूर्व में प्रधान रहे रमेश कुमार को माला पहनाते हुए फिर से प्रधान घोषित कर दिया। सफाई कर्मचारियों के दोनों गुटों के बीच तीखी बहस भी हुई। करीब एक घंटे तक परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों के बीच आपस में ही हंगामा चलता रहा। विकास चंदा ने कहा कि संघ के संविधान का कुछ कर्मचारियों ने उल्लंघन किया है। इस प्रकार से प्रधान नियुक्त नहीं किया जा सकता। चुनाव करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ को सूचित करना होता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से नगर परिषद के पास ग्रांट का अभाव है जिस कारण कर्मचारियों के हित में वह काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए लगातार आवाज भी उठाई जा रही है लेकिन कर्मचारी इस बात को नहीं समझ रहे हैं। वहीं, दूसरी गुट द्वारा कहना है कि उनके प्रधान अब रमेश ही रहेंगे। संघ के नियमों के मुताबिक वर्तमान प्रधान विकास चंदा का कार्यकाल अभी कुछ महीने का बाकी है। संघ के नियम किए तार-तार

सर्व कर्मचारी संघ अपने अनुशासन के लिए जाना जाता है। कुछ सफाई कर्मचारियों ने संघ के संविधान के खिलाफ जाकर ऐसा किया है जो स्वीकार्य नहीं है। संघ के मुताबिक अभी प्रधान विकास चंदा ही है। अगर कर्मचारियों को कोई शिकायत है तो उन्हें संविधान के दायरे में रहते हुए आवाज उठानी चाहिए। - ऋषिकेश ढांडा, ब्लाक सचिव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.