विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के इन दो जिलों में आज झमाझम होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:00 AM (IST)

हरियाणा में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे पिछले दो दिनों से रात के तापमान में गिरावट दर्ज ...और पढ़ें

हरियाणा के दो जिलों में आज बारिश की संभावना है। फाइल फोटो

हरियाणा के दो जिलों में आज बारिश की संभावना है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में सोमवार सुबह के समय हल्की व मध्यम वर्षा हुई। दो दिन से हो रही वर्षा के चलते प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट हुई है।

करनाल का न्यूनतम तापमान नीचे गिर कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, प्रदेश के अधिकतर जिलों का रात का तापमान 19 डिग्री के आसपास चल रहा है। अब आने वाले दिनों में भी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को बहादुरगढ़, रोहतक, जींद व कैथल में वर्षा हुई। इससे तापमान में गिरावट हुई। वहीं मंगलवार को कुरुक्षेत्र और कैथल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया।

इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और करनाल में वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में वर्षा के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं 16 अक्टूबर तक कहीं-कहीं वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।