Move to Jagran APP

दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक मार्ग पर सफर होगा महंगा, टोल शुल्क में पांच से 20 रुपये की बढ़ोतरी

दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक मार्ग पर यात्रा करना अब मंहगा हो जाएगा। इस मार्ग पर स्थित रोहद टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में वृद्धि कर दी गई है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 11:28 AM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 09:01 PM (IST)
दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक मार्ग पर सफर होगा महंगा, टोल शुल्क में पांच से 20 रुपये की बढ़ोतरी
दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक मार्ग पर सफर होगा महंगा, टोल शुल्क में पांच से 20 रुपये की बढ़ोतरी

बहादुरगढ़ (झज्जर) जेएनएन। दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक मार्ग पर यात्रा करना अब मंहगा हो जाएगा। इस मार्ग पर स्थित रोहद टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में वृद्धि कर दी गई है। यहां पांच से 20 रुपये तक टोल शुल्क बढ़ाया गया है। मासिक शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। छोटे प्राइवेट वाहनों के एकतरफा टोल शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन इन वाहनों दोनों तरफ के टोल शुल्क में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई टोल दरें शनिवार यानी 31 अगस्त को आधी रात के बाद से लागू हो जाएंगी।

loksabha election banner

हालांकि स्थानीय लोगों के वाहनों के मासिक पास में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले लोगों के गैर वाणिज्यिक वाहनों का मासिक पास 150 रुपये में और 10 से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के वाहनों का मासिक पास 300 रुपये में बनेगा। अगर कोई वाहन ओवरलोडेड है तो उस पर टोल शुल्क की दर के अलावा टोल शुल्क का 10 गुणा अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जाएगा।

---टोल शुल्क में पांच से 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई टोल दरें शनिवार आधी रात के बाद से लागू हो जाएंगी। सिस्टम भी नए रेट निर्धारित समय पर अपडेट कर दिएं जाएंगे।

--इंग्लेश शर्मा, सीआरओ, टोल कंपनी।

पुराने रेट:

वाहन                  एक तरफा   वापसी     मासिक

कार जीप आदि         60       90           1795

हल्के वाणिज्यिक       105      155          3145

ट्रक, बस              210       315         6290

मल्टी एक्सल          335       505        10105

नए रेट:

वाहन                  एक तरफा   वापसी     मासिक

कार जीप आदि           60       95         1875

हल्के वाणिज्यिक         110      165        3280

ट्रक, बस                220      330        6560

मल्टी एक्सल            350      525       10540


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.