Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बेटे के ससुरालजनों से तंग बुजुर्ग ने लगाई फांसी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 13 Aug 2021 06:26 AM (IST)

    बेटे के ससुरालजनो से तंग आकर सातरोड कलां में 57 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगा ली।

    Hero Image
    बेटे के ससुरालजनों से तंग बुजुर्ग ने लगाई फांसी

    जागरण संवाददाता, हिसार : बेटे के ससुरालजनो से तंग आकर सातरोड कलां में 57 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 10 बजे बुजुर्ग अमरीका का शव घर की छत के गार्डर पर रस्सी पर लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले के संबंध में पुलिस ने मृतक अमरीका के बेटे मुख्त्यार की शिकायत पर उसकी पत्नी उकलाना के नयागांव निवासी नीलम, सास सुनीता, ससुर सुभाष और साला साहिल के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों पर रुपयों की मांग करने पर अमरीक पर दबाव बनाने का आरोप है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दिए बयान में मुख्त्यार ने बताया कि उसकी शादी 30 दिसंबर 2019 को उकलाना के नयागांव निवासी नीलम के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में मनमुटाव रहने लगा। उसके बाद नीलम ने मुख्त्यार सहित पूरे परिवार पर दहेज प्रताड़िना का उकलाना थाने में केस दर्ज करवा दिया। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई। मुख्त्यार का आरोप है कि नीलम व उसके मायके वालों ने उनसे दो लाख 50 हजार रुपये की मांग की। मुख्त्यार के पिता अमरीका ने असमर्थता जताई। मुख्त्यार का आरोप है कि आरोपी बार-बार रुपयों का दबाव बनाने लगे। जिस कारण उसके पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।

    महिला से की छेड़छाड़ व दी धमकियां

    जासं, हिसार : शहर निवासी एक महिला ने युवक पर छेड़छाड़, ब्लैकमेल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि युवक से उसकी इंटरनेट मीडिया के जरिये जान पहचान हुई। आरोपी उस दौरान उससे महिला बनकर इंटरनेट मीडिया पर बात करता रहा। उसकी व्यक्तिगत जानकारी व मोबाइल नंबर भी ले लिया। उसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी युवक है। पीड़िता ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके बच्चों, पति का का अपहरण करने व जान से मारने की धमकी दी गई। चार अगस्त को आरोपी उसके घर पहुंचा और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने उसे कहा कि अपने पति की जयदाद अपने नाम करवाकर उससे तलाक ले व उस ज्यदाद को बेचकर उसे रुपये दे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी रिश्तेदारी में भी उसके बारे में फोन कर गलत जानकारी दे रहा है। जिस कारण रिश्तेदारों ने भी नाता तोड़ दिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के अलावा जिस अन्य नंबर से उसके पास फोन पर मैसेज आते हैं। वह महिला स्वयं को आरोपी की पत्नी बताती है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।