हांसी: आजादी के पर्व पर सुरक्षा कड़ी, हांसी पुलिस ने देर रात तक खंगाले होटलों के रिकॉर्ड
आजादी के पर्व पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। दो दिन से सुरक्षा के मद्देनजर रात के समय विशेष चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात पुलिस ने होटल लॉज व धर्मशालाओं का रिकॉर्ड जांचा
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 08:36 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 08:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हांसी: आजादी के पर्व पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। दो दिन से सुरक्षा के मद्देनजर रात के समय विशेष चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात पुलिस ने होटल, लॉज व धर्मशालाओं का रिकॉर्ड जांचा। एसपी लोकेंद्र सिंह ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही अपने किरायेदारों व घरेलू नौकरों का का चरित्र सत्यापन करवाकर अपने नजदीकी थाना चौकियों में दें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें