भारतीय हाकी टीम में कप्तान सहित तीन बेटियां हिसार की
कप्तान सहित चार बेटियां हिसार की टीम को पूर्व में बना चुकी हैं स्टेट चैंपियन
-कप्तान सहित चार बेटियां हिसार की टीम को पूर्व में बना चुकी हैं स्टेट चैंपियन
फोटो
जागरण संवाददाता, हिसार : महिला एशियन चैंपियन ट्राफी-2021 के लिए चयनित भारतीय हाकी टीम की चयनित 18 हाकी खिलाड़ियों में आठ बेटियां हरियाणा की हैं। इनमें कप्तान सहित तीन बेटियां हिसार से और एक हिसार टीम का पूर्व में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं यानि हिसार से संबंध रखने वाली चार बेटियां अब भारतीय हाकी टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। हाकी इंडिया की ओर से जारी लिस्ट में कप्तान सविता पूनिया से लेकर हिसार निवासी उदिता और सोनिका सहित कुरुक्षेत्र की नवनीत कौर भारतीय टीम में शामिल हैं।
सविता, उदिता और सोनिका ने हिसार में ही सीखी खेल की बारीकियां
सविता पूनिया, उदिता और सोनिका ने हिसार में सीनियर हाकी कोच आजाद सिंह के पास कई साल तक हाकी की बारीकियां सीखी। हिसार से इन्होंने भारतीय टीम तक का सफर तय किया। हालांकि सविता पूनिया का जन्म स्थान सिरसा है। लेकिन वह हिसार के साई में हाकी खेल अभ्यास किया करती थी। जबकि उदिता और सोनिका हिसार की पुलिस लाइन से है। नवनीत कौर स्टेट चैंपियनशिप में हिसार की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
साल 2017 की भारतीय टीम है चैंपियन
कोच आजाद सिंह मलिक ने कहा कि साल 2017 में हुई सीनियर एशियन चैंपियनशिप की भारतीय हाकी टीम चैंपियन है। एक बार फिर टीम स्वर्ण पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी। चैंपियनशिप पांच दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर 2021 तक थाईलैंड में होगी।
18 सदस्यीय टीम में प्रदेश की आठ बेटियां
सविता पूनिया, गोलकीपर व कप्तान भारतीय टीम।
उदिता - डिफेंडर प्लेयर -
सोनिका - फारवर्ड प्लेयर
नवनीत कौन- फारवर्ड प्लेयर
नीशा - मिडफील्डर प्लेयर
नेहा- मिडफील्डर प्लेयर
ज्योति- मिडफील्डर प्लेयर
मोनिका - मिडफील्डर प्लेयर
हिसार की बेटियों की प्रोफाइल
सविता पूनिया :- भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान
- गोलकीपर। रियो और टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम का कर चुकी प्रतिनिधित्व।
- जन्म तिथि : 11 जुलाई 1990
- हाइट - 170 सेंटीमिटर
- खेल में सर्वश्रेष्ठ पल : अर्जुन अवार्डी, साल 2017 एशिया कप बेस्ट गोलकीपर, साल 2018 एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट
-----------
उदिता : डिफेंडर प्लेयर
- सीनियर हाकी कोच खेल विभाग हरियाणा और टोक्यो ओलंपिक में टीम का प्रतिनिधित्व किया।
- जन्म तिथि - 14 जनवरी 1998
- हाईट :- 161 सेंटीमीटर
- खेल का सर्वश्रेष्ठ पल :- एशियन कप में प्रथम गोल किया।
--------------
सोनिका : फारवर्ड प्लेयर
- इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत है और पूर्व सीनियर एशियन चैंपियन टीम सदस्य रही।
- जन्म तिथि - 20 मार्च 1997
- हाईट :- 162 सेंटीमीटर
- खेल का सर्वश्रेष्ठ पल :- एशियन कप में जब टीम चैंपियन बनी।
------------------------
नवनीत कौर : फारवर्ड प्लेयर
- कुरुक्षेत्र के शाहबाद से है। टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया।
- साल 2017 की स्टैट चैंपियनशिप में हिसार टीम का प्रतिनिधित्व किया।
- जन्म तिथि - 26 जनवरी 1996
- खेल में सर्वश्रेष्ठ पल : सीनियर एशियन कप में जब टीम चैंपियन बनी।
वर्जन
हिसार की सविता पूनिया भारतीय टीम की कप्तान चयनित हुई है। उनके अलावा हिसार की उदिता और सोनिका भी भारतीय टीम में चयनित हुई है। बेटियों ने मान बढ़ाया है।
-आजाद सिंह मलिक, सीनियर हाकी कोच, हिसार।