Move to Jagran APP

रोहतक PGI में तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत, रोहतक में मिले 50 नए संक्रमित

दिल्ली और बहादुरगढ़ के मरीज ने भी उपचार के दौरान तोड़ा दम। 50 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 847। 448 मरीज हो चुके हैं ठीक 13 मरीजों की हो चुकी है मौत

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 12:42 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 12:42 PM (IST)
रोहतक PGI में तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत, रोहतक में मिले 50 नए संक्रमित
रोहतक PGI में तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत, रोहतक में मिले 50 नए संक्रमित

रोहतक, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से बुधवार को रोहतक पीजीआइ में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। हालांकि इनमें से जिले का एक, बहादुरगढ़ का एक और दिल्ली का एक मरीज शामिल है। वहीं रोहतक जिले में बुधवार को 50 नए संक्रमित मिले। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 847 पहुंच गई है। बुधवार को एक भी मरीज ठीक नहीं हो सका। अब जिले में 387 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 13 पर पहुंच गई है। पीजीआइ में संक्रमण से तीन मरीजों की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

loksabha election banner

रोहतक के विजय नगर निवासी 68 वर्षीय विनोद जैन को संक्रमण की पुष्टि के बाद 3 जुलाई को पीजीआइ में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। बुधवार तड़के करीब 5.40 बजे उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ और सीपीआर करने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वहीं, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी 60 वर्षीय मूर्ति को संक्रमण की पुष्टि के बाद 15 जून को भर्ती किया गया था। सांस लेने में परेशानी और ऑक्सीजन सेच्युरेशन 65 फीसद होने के चलते उन्हें 18 जून को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। 6 जुलाई को उनका ब्लड प्रेशर लो हुआ और मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे कार्डिएक अरेस्ट के बाद उनकी मौत हो गई।

बहादुरगढ़ निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र को 27 जून को पीजीआइ में भर्ती किया गया था। मंगलवार को मरीज द्वारा ऑक्सीजन सेच्युरेशन का स्तर एक समान नहीं रख पा रहे थे। जिसके चलते बुधवार तड़के करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। वहीं सेक्टर तीन स्थित पॉली क्लीनिक में बुधवार को 19 पुलिसकर्मियों की कोविड जांच के लिए सैंपल लेकर भेजे गए।

यहां मिले मरीज

- आर्य नगर निवासी शौरी क्लॉथ मार्केट का 23 वर्षीय व्यापारी

- गीतांजली कालोनी में 32 साल की गृहिणी

- गीतांजली कालोनी में 40 वर्षीय व्यक्ति, जो कलानौर में दुकानदार है

- शिवाजी कालोनी में 60 वर्षीय गृहिणी

- शिवाजी कालोनी में 10 साल का बच्चा

- शिवाजी कालोनी में 8 साल की बच्ची

- मकड़ौली निवासी पीजीआइ की 35 वर्षीय बियरर

- आदर्श नगर में 37 वर्षीय ओटी टेक्निशियन

- खेड़ी निवासी पीजीआइ की 40 वर्षीय स्वीपर

- विशाल नगर निवासी पीजीआइ की 35 वर्षीय बियरर

- डेयरी मुहल्ले में 35 साल की महिला

- गीतांजली कालोनी में 36 साल की गृहिणी

- गीतांजली कालोनी में 10 साल का बच्चा

- गीतांजली कालोनी में 30 साल की गृहिणी

- गीतांजली कालोनी में 3 साल का बच्चा

- महम के वार्ड-12 में 31 साल का युवक

- गांधी कैंप में 34 वर्षीय युवक

- गांधी कैंप में 25 वर्षीय एमआर

- जनता कालोनी में 25 वर्षीय यूको बैंक का कर्मचारी

- सेक्टर-1 निवासी यूको बैंक की 23 वर्षीय कर्मचारी

- फ्रेंड्स कालोनी निवासी 5 साल का बच्चा

- फ्रेंड्स कालोनी निवासी गृहणी

- डीएलएफ कालोनी में 36 वर्षीय युवक

- चमेली मार्केट में 30 वर्षीय गृहिणी

- गांधी नगर निवासी 70 साल की बुजुर्ग

- गांधी नगर निवासी 48 की महिला

- गांधी नगर निवासी 34 वर्षीय महिला

- किलोई खास निवासी 25 वर्षीय युवक

- शास्त्री नगर में 45 साल की गृहिणी

- कलानौर में 13 साल का किशोर

- गीता भवन निवासी 35 साल की महिला

- महम के वार्ड-10 में 20 वर्षीय युवक

- पीजीआइ में प्राइवेट नौकरी करने वाला 23 वर्षीय युवक

- सेक्टर-1 निवासी 33 वर्षीय डॉक्टर

- डी-पार्क 59 वर्षीय व्यक्ति

- ओमैक्स सिटी निवासी 23 वर्षीय निजी अस्पताल कर्मचारी

- ओमैक्स सिटी में 29 वर्षीय गृहिणी

- सैनी स्कूल रोड पर 33 वर्षीय महिला

- चमारियां निवासी 35 वर्षीय पुलिस का जवान

- ग्रीन रोड, आर्य नगर निवासी 53 वर्षीय महिला

- पहरावर गांव में 25 साल की गृहिणी

- मॉडल टाउन में 25 वर्षीय युवक

- डीएलएफ कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग

- डीएलएफ कालोनी निवासी 46 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक

- ईस्माइला निवासी 29 वर्षीय कैदी

- कैनाल कालोनी में 21 वर्षीय युवक

- सेक्टर-2 में 47 वर्षीय व्यक्ति, बैंक कर्मचारी

- कलानौर में 31 वर्षीय युवक

- सेक्टर-2 में 12 वर्षीय किशोर

- सेक्टर-3 में 7 साल का बच्चा

---जिले में कोविड संक्रमित एक और मरीज की मौत के साथ 50 नए मरीज मिले हैं। मरीजों के परिजनों की सैंपङ्क्षलग करा क्वारंटाइन किया गया है। हॉटस्पाट क्षेत्रों में लगातार लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है।

- डा. अनिल बिरला, सिविल सर्जन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.