पुलिस थाने से ही पिस्तौल चोरी कर ले गए चोर, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव
रतिया सदर थाने के मालखाने से एक 32 बोर पिस्तौल चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों के हाथपांव फूल गए हैं।
फतेहाबाद, जेएनएन। चोरी न हो चोरों के मन में पुलिस का डर बना रहे इसके लिए पुलिस होती है। मगर बाहर तो छोडि़ए चोरों ने तो पुलिस के यहां ही चोरी कर डाली। रतिया सदर थाने के मालखाने से एक 32 बोर पिस्तौल चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों के हाथपांव फूल गए हैं। अब पिस्तौल मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मालखाने से पिस्तौल कैसे बाहर आया किसी को पता तक नही है। ऐसे में सीधे तौर पर पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।
लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने सभी हथियारधारकों को आदेश दिए थे कि वे अपने हथियार थानों में जमा करवा दे। यहीं कारण था कि हर किसी ने अपने हथियार जमा करवा दिए। रतिया के किल्लामुहल्ला निवासी अशोक कुमार ने भी अपना हथियार शहर थाना में जमा करवाया था। शहर पुलिस ने यह पिस्तौल सदर थाना में बने मालखाने में जमा कर दिया। मालखाने की चाबी भी मुंशी के पास होती है। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव भी हो गए। लेकिन अशोक को अपनी पिस्तौल नहीं मिली। पुलिस कर्मचारियों ने मालखाने में इसकी जांच भी की लेकिन पिस्तौल नजर नहीं आई। अशोक कुमार पिछले कई दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहा था। आखिरकार पुलिस ने दिखाया कि मालखाने से पिस्तौल चोरी हो गया।
पुलिस की लापवाही आई सामने
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेेकिन पुलिस इस मामले में फंसती हुई नजर आ रही है। मालखाने से पिस्तौल कैसे चोरी हुआ। अगर कोई बड़ी वारदात हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन। थाने में चौबीस घंटे पुलिस कर्मचारी तैनात रहते है। ऐसे में चोरी होने की संभावना तो किसी हालत में नहीं होती। चुनाव खत्म होने के बाद जब हथियार लेने लोग आए तो गलती से किसी को दे दिया होगा। मालखाने की चाबी भी मुंशी के पास होती है। अगर इस मामले की गहनता से जांच होगी तो कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस ने इस मामले में ईएसआई अमर ङ्क्षसह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है।
----लोकसभा के दौरान सभी लोगों ने अपने हथियार जमा करवाए थे। एक 32 बोर का पिस्तौल मालखाने से गायब मिला है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस किसी की भी लापरवाही होगी कार्रवाई की जाएगी।
विक्रम सिंह, शहर थाना प्रभारी रतिया।