Move to Jagran APP

जिस वृक्ष के फल लगते हैं वह हमेशा झुक जाता है: कथूरिया

मंडी आदमपुर : निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी मिशन की ओर से आदमपुर सेव

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:09 PM (IST)
जिस वृक्ष के फल लगते हैं वह हमेशा झुक जाता है: कथूरिया
जिस वृक्ष के फल लगते हैं वह हमेशा झुक जाता है: कथूरिया

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर : निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी मिशन की ओर से आदमपुर सेवादल के यूनिट गठन पर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता हिसार से आए हुए महात्मा सहायक जोनल इंचार्ज सतीश कथूरिया ने की और मंच संचालन आदमपुर प्रमुख राजेंद्र महता ने किया। हिसार के क्षेत्रीय संचालक विजय कुमार शर्मा और संतलाल गुलाटी ने विशेष रूप से शिरकत की।

loksabha election banner

सतीश कथूरिया ने कहा कि जो अपने आप को नीचा समझता है वह वास्तव में नीचे नहीं होता। वह सबसे ऊंचा होता है क्योंकि जिस भी वृक्ष के मीठे फल लगते हैं वह हमेशा झुक जाता है। मनुष्य अगर शरीर से सुंदर है और उसका मन और आत्मा में सुंदरता नहीं है वह मनुष्य नहीं है। मनुष्य मन, आत्मा व कर्म से सुंदर होना चाहिए। जो गुरु सिख सतगुरु के हुक्म के बिना कार्य करता है वह अपने कार्य से भटक जाता है और सतगुरु के हाथ से उसकी डोर छूट जाती है। सेवा, सिमरन और सत्संग हमें सतगुरु के आदेशानुसार ही तन, मन और धन से करना चाहिए। अगर किसी महात्मा के मन में कुछ अच्छा करने का विचार आता है तो इस पर साथी महात्मा के साथ विचार करना चाहिए। अगर हमें सतगुरु का आदेश मानना आ जाए तो सतगुरु के सारे कार्य अपने आप कर देता है। कोई ऐसा कार्य ना हो जिससे सतगुरु का रुतबा कम हो जाए। उन्होंने निरंकारी सेवादल की वर्दी को वर देने वाली वर्दी बताया। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया। संतलाल गुलाटी व विजय कुमार शर्मा ने भी सेवादल के जवानों को दिशा निर्देश दिए और सामाजिक कार्यो के लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.