चोरों ने विनोद नगर में घर का ताला तोड़कर नकदी व गहने चुराए
जागरण संवाददाता हिसार चोर हिसार के विनोद नगर स्थित सुनील कुमार के घर से हजारों रुपय
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 02:20 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 06:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार: चोर हिसार के विनोद नगर स्थित सुनील कुमार के घर से हजारों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुनील कुमार एक जनवरी की रात को घर पर नहीं था। बृहस्पतिवार सुबह जब घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ था। चोर घर से कानों के कुंडल, सोने की रिग, 1500 ग्राम चांदी और 3500 रुपये की नकदी चुरा ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें