Move to Jagran APP

फूलों में तुले नेता, कागजों में खर्च हुए कुछ हजार तो कुछ ने एक पैसा भी नहीं खर्चा

लोकसभा चुनाव में फूल-माला पर नेताओं ने ज्यादा खर्च नहीं दिखाए। सिरसा से चरणजीत सिंह रोडी ने फूलों पर पैसा खर्च किए बगैर जीत की माला डाल ली थी। कई बड़े नेताओं ने एक पैसा नहीं खर्चा।

By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 11:50 AM (IST)
फूलों में तुले नेता, कागजों में खर्च हुए कुछ हजार तो कुछ ने एक पैसा भी नहीं खर्चा
फूलों में तुले नेता, कागजों में खर्च हुए कुछ हजार तो कुछ ने एक पैसा भी नहीं खर्चा

हिसार [अमित धवन] प्रदेश की राजनीति को नेताओं ने अपने ढंग से चलाया है। चुनाव के प्रचार में नेता फूलों में तुले। रैली हुई तो स्टार प्रचारकों और वरिष्ठ नेताओं को मालाएं पहनाई। मगर जब खर्च की बात आई तो वह हजारों में ही सामने आया। लाखों रुपये खर्च करने की सीमा में नेताओं की तरफ से फूलों पर कुछ हजार ही खर्च दिखाया गया है। फूलों पर प्रदेश में अंबाला में कांग्रेस सीट से चुनाव लड़े राज कुमार बाल्मीकि ने सबसे ज्यादा 25 हजार रुपये खर्च किए थे।

loksabha election banner

जबकि हिसार से हजकां से उम्मीदवार रहे कुलदीप बिश्नोई, पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह ने एक भी पैसा खर्च नहीं किया था।लोकसभा चुनाव 2014 में तेजी से धुंआधार प्रचार हुआ था। सभी 10 सीटों नेताओं पर फूलों की बारिश हुई थी। प्रत्याशियों ने खुद नेताओं को माला पहनाई और उनकी तरफ से तय रैली, जनसभा में वह फूलों में तुले।

बिना पैसा खर्च किए डाली जीत की माला

लोकसभा चुनाव में काफी सीटों पर ऐसे नेता रहे जिन्होंने अपने प्रचार में फूल-मालाओं पर एक भी पैसा खर्च नहीं किया था मगर उनके गले में जीत की माला अवश्य डली। जीत हासिल करने वालों में रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा सीट पर इनेलो के चरण सिंह रोड, कुरुक्षेत्र से भाजपा के राज कुमार सैनी, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुज्जर, गुरुग्राम से इंद्रजीत सिंह ऐसे नेता रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं पर कोई खर्च नहीं दिखाया है।

किस ने कितना किया खर्च

हिसार

पार्टी        प्रत्याशी               राशि

इनेलो        दुष्यंत चौटाला     4200

कांग्रेस        प्रो. संपत सिंह     शून्य

हजकां        कुलदीप बिश्नोई     शून्य

सिरसा

पार्टी           प्रत्याशी                         राशि

कांग्रेस        अशोक तंवर                   1550

हजकां         सुशील इंदौरा                  3680

इनेला         चरणजीत सिंह रोडी        शून्य

आप                       फूल चंद            2300

अंबाला

पार्टी                    प्रत्याशी                राशि

भाजपा        रतन लाला कटारिया        11050

कांग्रेस        राज कुमार बाल्मीकि         25000

इनेलो                कुसुम शेरवाल            शून्य

कुरुक्षेत्र

पार्टी                   प्रत्याशी                राशि

इनेलो             बलबीर सिंह सैनी        शून्य

भाजपा            राज कुमार सैनी         शून्य

सोनीपत

पार्टी        प्रत्याशी                           राशि

कांग्रेस        जगबीर सिंह मलिक        7660

भाजपा        रमेश चंद्र                       1000

इनेलो        पदम सिंह दहिया              शून्य

आप        जय  सिंह                           2750

गुरुग्राम

पार्टी        प्रत्याशी              राशि

इनेलो        जाकिर हुसैन     1500

भाजपा        इंद्रजीत सिंह     शून्य

फरीदाबाद

पार्टी        प्रत्याशी                      राशि

आप        पुरुषोतम डागर           3150

भाजपा        कृष्णपाल                  शून्य

कांग्रेस        अवतार सिंह भडाना     शून्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.