पुलिस के वेश में आए ठग बोले- माता जी मर्डर हो गया गहने संभाल लो, कह ले उड़े अंगूठी और चूड़ियां
जागरण संवाददाता, हिसार : माता जी, मर्डर हो गया है, गहने संभाल लो। कह कर मैंने गहने उतर
जागरण संवाददाता, हिसार : माता जी, मर्डर हो गया है, गहने संभाल लो। कह कर मैंने गहने उतराकर उनके दिए कपड़े में रख दिए। वह मुझे से बात करते गए और मुझे कागज में थमा कर वहां से चले गए। घर जाकर जब पल्ले से कागज बंधे कागज को खोलकर देखा तो उसमें सोने की जगह तांबे की चीजें थी। यह कहना सेक्टर 14 निवासी सत्यभामा का हैं। जब सुबह सवा सात बजे अपने घर के बाहर सैर कर रही थीं, तब दो लोग पुलिस कर्मचारी बनकर आए लोगों ने उनसे गहने ठग कर ले गए। जब सत्यभामा अपने बेटे नीरज गोयल के साथ शहर थाना गए। जहौं पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सत्याभामा ने बताया कि वह गृहणी है और सेक्टर 14 में मकान नंबर आठ में रहती है। सुबह सवा सात बजे वह घर से सैर के लिए निकली थी। अब वह अपने घर के सामने पंजाबी धर्मशाला के साथ वाली सड़क पर घूम रही थी। तभी दो लोगों जिसमें एक व्यक्ति की उम्र 55 साल व एक की 35 साल के आसपास थी। उन्होंने पीछे से आवाज लगाते हुए कहा कि माता जी रुकिये। हम पुलिस से है और यहां पर मर्डर हो गया है। एसपी ने आदेश दिए है कि महिलाएं सोने के गहने आदि पहनकर घर से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि माता जी, आप गहने संभाल लो। इसे कपड़े या कागज में रख लो। इतना कह कर उन्होंने बातों में लगा लिया और कागज जेब से निकाला। कागज में दोनों हाथों की सोने की चूड़ियां व अंगूठी निकाल कर रख दिए। दोनों लोगों ने कागज को पल्लू से बांध दिया। इसके बाद वह वहां से चले गए। घर जाकर देखा तो ठगी का पता चला। पुलिस के यह थे हालात
नीरज गोयल बताया कि वह कटला रामलीला एरिया में मेडिकल होलसेल की दुकान करते है। उन्होंने ने बताया कि वह जब अपनी मां को लेकर अनाजमंडी पहुंचा। 20 मिनट तक वहां पर इंतजार किया। परंतु कोई नहीं आया। चौकी में सारे दरवाजे खुले हुए थे, कोई भी आकर कुछ भी उठाकर ले जा सकता था। किसी के नहीं होने पर वह अपनी मां को लेकर शहर थाना पहुंच गए। जहां पर उन्होंने सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने एक बारगी शिकायत दर्ज करने से आनाकानी की। नीरज गोयल ने बताया कि पुलिस कर्मियों को जब उन्होंने सीधे एसपी को शिकायत लिखित में देने की बात कहीं। तब उनका रवैया सुधरा और उन्होंने शिकायत दर्ज की। महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिलाओं पर हमले संबंधी हमें कोई जानकारी नहीं है।
कृष्ण कुमार, अनाजमंडी चौकी प्रभारी ------------------
जहां पर एक ओर सत्यभामा गोयल को दो लोगों ने ठगी का शिकार बनाया। उससे आधा किलोमीटर की दूरी पर सेक्टर 14 बी से ऋषि नगर को जाने वाले रास्ते पर कुछ महिलाओं पर अज्ञात लोगों ने लूट के इरादे से तेजधार हथियार से हमला कर दिया। परंतु किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। लेकिन सेक्टर 14 में काम करने के लिए आने वाली नौकरियां नहीं पहुंची। जब लोगों ने उनको फोन कर बातचीत की तो फोन पर उन्होंने सारी घटना के बारे में बताया।