Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकारों में अहम भूमिका

संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 09:23 PM (IST)
संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकारों में अहम भूमिका
संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकारों में अहम भूमिका

फोटो : 62 व 65

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, हिसार : संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज व संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिरकत की। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई थी। भारत वर्ष भी इसके सदस्य देशों में शामिल है। संयुक्त राष्ट्र संघ के छह अंग हैं जिनमें महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, नयासी परिषद, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और सचिवालय शामिल है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य उद्देश्यों में अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, मानव अधिकारों की रक्षा करना, अंतरराष्ट्रीय कानून को निभाने की प्रक्रिया जुटाना, सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ -साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना आदि शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपने गठन के पश्चात विश्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा मानव अधिकारों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी विभा ने गजल के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर उकलाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी संजय कुमार, एसएमओ डॉ धर्मेंद्र सुधीर, सहायक प्रोफेसर डा. अजय कुमार, शैलेंद्र सिंह, अनिल कुमार, डॉ वीरेंद्र, जिला समन्वयक दिनेश कुमार, मौलिक मुख्याध्यापक आदर्श कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.