प्रेम विवाह करने पर लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता पर किया हमला
निकटवर्ती गांव खरबला में प्रेम विवाह के बाद आपसी रंजिश के चलते लड़क
संवाद सहयोगी, हांसी : निकटवर्ती गांव खरबला में प्रेम विवाह के बाद आपसी रंजिश के चलते लड़की के परिवार वालों ने लड़के के पिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल खरबला गांव निवासी जगदीश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां गंभीर हालत होने पर जगदीश को हिसार रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में उपचाराधीन जगदीश ने बताया कि करीब दो माह पहले उसके पुत्र ने व गांव की ही एक लड़की के साथ घर के से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था और इस शादी के लिए लड़की के परिजन सहमत नहीं थे जिसके बाद से लड़की के परिजन रंजिश रखते आ रहे थे। जगदीश ने आरोप लगाया कि खेत से घर लौटते समय लड़की के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने जगदीश के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।