Move to Jagran APP

पशुपालक फिर बेलगाम, निगम टीम पर बरसाई ईटें

पशुपालकों की दबंगई निगम टीम ने रस्सा सहित छुड़ा ले गए पशु

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 06:29 AM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 06:29 AM (IST)
पशुपालक फिर बेलगाम, निगम टीम पर बरसाई ईटें
पशुपालक फिर बेलगाम, निगम टीम पर बरसाई ईटें

पशुपालकों की दबंगई : निगम टीम ने रस्सा सहित छुड़ा ले गए पशु

loksabha election banner

फोटो 28, 29

जागरण संवाददाता, हिसार : समय दोपहर करीब ढाई बजे। नगर निगम की टीम सेक्टर 16-17 में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु पकड़ रही थी। टीम कम्युनिटी सेंटर से आईटीआई की तरफ पहुंची। यहां एक गाय पकड़ ली। इसी दौरान निगम टीम पर ईंटें बरसी। टीम सदस्य कुछ समझ पाते तब तक एक कर्मचारी को दो ईंटें लगी। ईंटे की बारिश देख तीन से अधिक निगम कर्मचारियों ने करीब 100 मीटर दूर भागकर जान बचाई। टीम की सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी भी कुछ दूरी पर मौजूद था। थोड़ा संभलकर टीम कर्मी व पुलिसकर्मी एक साथ पशुपालकों की तरफ दौड़े, तब तक पशुपालक गाय को रस्से सहित लेकर फरार हो गए। घटना में निगम कर्मचारी दीप कुमार को दो ईंट लगी। उसके पांव और हाथ की उंगली पर चोटें आई। टीम इंचार्ज देवेंद्र बिश्नोई ने सूचना निगम के आला अफसरों को दी। शुक्रवार को निगम टीम मामले में पुलिस कार्रवाई के लिए कागजी कार्रवाई करेगी।

पूछताछ करते हुए डेयरी तक पहुंची पुलिस, बुजुर्ग महिला ने खरी-खरी सुनाई

पुलिसकर्मी के साथ निगम टीम गाय व पशुपालकों को तलाशते हुए डेयरी तक पहुंच गए। लोगों ने क्षेत्र का नाम प्रेमनगर बताया। वहां गाय तो मिल गई लेकिन उसे छुड़ाकर लेकर जाने वाले नहीं थे, बल्कि एक बुजुर्ग महिला मौजूद थी। कर्मचारियों के अनुसार बुजुर्ग महिला ने टीम सदस्यों को खरी खरी सुनाई। महिला के विरोध के चलते निगमकर्मी वहां से लौट गए।

बाइक पर आए थे पशुपालक

निगम टीम के अनुसार जो पशुपालक गाय ले गए वे बाइक पर डंडों के साथ थे। वे निगम का 40 फीट का 18 एमएम का रस्सा भी गाय के साथ ले गए। पुलिसकर्मी रस्से का पीछा करते हुए आगे बढ़े और पूछताछ करते करते डेयरी तक पहुंचे।

पशुपालकों की लगातार बढ़ रही दबंगई

- आठ सितंबर 2021 को सुबह करीब साढ़े पांच बजे पशुपालक निगम टीम पर हमला करके पशु छुड़ा करवा ले गए।

- नई सब्जीमंडी में तो पुलिस की मौजूदा में डंडो से लैस पशुपालक निगम टीम से मारपीट कर पशु खुला ले गए। पुलिस मूकदर्शक बनी रह गई थी।

- सितंबर माह में निगम टीम से कई पशुपालकों ने पशु छुड़ाने के प्रयास किए। इस दौरान बाइक इंपाउंड भी हुई।

वर्जन

सेक्टर 16-17 में निगम टीम पर हमला हुआ है। निगम कर्मियों पर ईंटों से हमला हुआ है। इस बारे में आला अफसरों को सूचित कर दिया है। शुक्रवार को मामले में पुलिस को शिकायत दी जाएगी।

-देवेंद्र बिश्नोई, इंचार्ज, पशु पकड़ो अभियान, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.