Move to Jagran APP

फौज में नहीं हो पा रहा था भर्ती, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

पुलिस के अनुसार अनिल ने 2016 में 12वीं पास की थी। उसके बाद से ही वह फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। फिजिकल में पास होने के बाद वह टेस्ट पास नहीं कर पाया। इसलिए तनाव में रहता था।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 09:33 AM (IST)
फौज में नहीं हो पा रहा था भर्ती, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
फौज में नहीं हो पा रहा था भर्ती, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

हिसार, जेएनएन। सपने टूटते हैं तो इंसान बिखर जाता है, मगर जिंदगी से मुंह मोड़ लेना कहां तक सही है। मगर एक युवक के सपने चूर चूर हुए तो उसने बेहद खतरनाक कदम उठा लिया। खरड़ अलीपुर निवासी 22 वर्षीय अनिल कुमार ने फौजी नहीं बनने से परेशान होकर खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले तीन साल फिजिकल में पास होता लेकिन टेस्ट में पास नहीं हो रहा था। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार अनिल ने 2016 में 12वीं पास की थी। उसके बाद से ही वह फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। फिजिकल में पास होने के बाद वह टेस्ट पास नहीं कर पाया। परिवार के लोग उसको हर रोज समझाते थे। नौकरी लगने की उम्मीद परिवार ने जगाई हुई थी। वह बुधवार शाम को अपने घर से निकला था। उसके बाद रात को नहीं आया। परिवार ने सोचा कि वह अपने दोस्त के घर रह गया होगा।

उसका बड़ा भाई प्रवीन कुमार, मां व अन्य लोग बृहस्पतिवार सुबह खेत में गए थे। वहां पर अनिल को फांसी पर लटका देखकर उनकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। बड़े भाई प्रवीन ने बताया कि वह लगातार उसको समझा रहे थे लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। फौज में जाने का उसको जुनून था। वह दिन रात मेहनत कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.