देश रंगीला फैशन शो में दिखा प्रतिभाओं का हुनर
जागरण संवाददाता हिसार कोरोना के कारण जीवनशैली में बड़ा परिवर्तन आ गया है। देश में ल
जागरण संवाददाता हिसार : कोरोना के कारण जीवनशैली में बड़ा परिवर्तन आ गया है। देश में लॉकडाउन है, जिसके चलते चिता, डर, अकेलेपन और अनिश्चितता का माहौल बन रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ओर से अनेकता में एकता का भाव भरते हुए देश रंगीला कार्यक्रम में ऑनलाइन फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया और अपने राज्य के परिधानों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। कार्यक्रम में 5 विजेता चुनी गईं, जिसमें सुनीता, गीता, अर्चना, निवेदिता और अनुभा हैं। उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि देश रंगीला कार्यक्रम में फैशन शो की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षिका रेखा ने की। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में किरण और आरती ने भूमिका निभाई।
हाउसिग बोर्ड निवासी शिक्षिका रेखा ने कहा कि यह मुश्किल दौर है जो एक दिन गुजर जाएगा। याद रहेगी तो एक-दूजे की मदद और आपसी भाईचारा। महिलाओं में इस समय तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में उनका तनाव खत्म करने और उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित करने की सोच के साथ हमने देश रंगीला कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें गृहिणी से लेकर शिक्षिका और बिजनेस वूमेन ने भाग लिया और अपने अपने परिधानों में अपनी प्रस्तुति दी। जिनमें अधिकांश शादी पर पहने जाने वाले परिधान शामिल थे। कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब की महिलाओं ने भाग लिया। सुनीला थरेजा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार करते है। जो उन्हें मानसिक रुप से राहत प्रदान करते है। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की।