Move to Jagran APP

हरियाणा में Corona virus के साथ ही भयावह हुआ Swine flu, अब तक चार की मौत, पांच Positive

हरियाणा में Corona virus के प्रकोप के साथ ही Swine flu भी भयावह होता जा रहा है। चार की मौत हो चुकी है। पांच पॉजीटिव केस सामने आए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 10:04 AM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 10:04 AM (IST)
हरियाणा में Corona virus के साथ ही भयावह हुआ Swine flu, अब तक चार की मौत, पांच Positive
हरियाणा में Corona virus के साथ ही भयावह हुआ Swine flu, अब तक चार की मौत, पांच Positive

जेएनएन, हिसार। हरियाणा में Corona virus (कोरोना वायरस) के प्रकोप के साथ ही Swine flu (स्वाइन फ्लू) भी भयावह होता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में प्रदेश में Swine flu चार लोगों की जान ले चुका है। पांच व्यक्ति ऐसे हैं, जिनके सैंपल की जांच में Swine flu पॉजिटिव पाया गया है। इनमें तीन भिवानी के रहने वाले हैं और एक सिरसा का रहने वाला है। इन सभी का उपचार चल रहा है।

loksabha election banner

Swine flu से जिन लोगों की अब तक जान गई है उनमें एक यमुनानगर का, दूसरा कुरुक्षेत्र का, तीसरा फतेहाबाद और चौथा हिसार का रहने वाला था। चिकित्सकों के अनुसार कोई व्यक्ति कोरोना और Swine flu दोनों से ग्र्रस्त हो सकता है। दोनों के लक्षण भी एक जैसे होते हैं, हालांकि अभी तक किसी व्यक्ति के सैंपल दोनों के एक साथ पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं। 

यमुनानगर में वार्ड आठ में Swine flu से 67 वर्षीय वृद्धा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। उनके परिवार के सभी छह लोगों को सर्विलांस पर रखकर दवाई दी गई है। इस वर्ष में यही पहला केस Swine flu का मिला। संदिग्ध में भी महिला के परिवार के ही छह लोगों को रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि आमतौर पर जनवरी व फरवरी के माह में Swine flu होता है। इन दो महीनों में इस बार कोई केस नहीं आया। मार्च में एक वृद्धा की मौत Swine flu से हुई है।

Swine flu इंफ्लूएंजा वायरस है, जो एक मरीज से दूसरे मरीज में फैलता है। यह सर्दियों के दिनों में ही अधिक फैलता है। छह सालों का रिकॉर्ड देंखे, तो सबसे अधिक केस वर्ष 2015 में आए थे। इस बीमारी से बचाव के लिए टेमी-75 व वीटीएम वाइल्स दवाई प्रयोग में लाई जाती है। दरअसल, कड़ाके की ठंड में Swine flu के पनपने का खतरा रहता है। इस वर्ष में अब तक कोई भी Swine flu का केस नहीं मिला था। जनवरी व फरवरी माह में कोई भी केस नहीं मिलने पर विभाग बीमारी न फैलने को लेकर आश्वस्त था। संदिग्ध केस भी सामने नहीं आया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.