Move to Jagran APP

कई दिनों बाद निकली करारी धूप, मौसम रहेगा खुश्‍क, मगर अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तन से अब बारिश न होकर बादलवाई रहेगी। 22 जनवरी के बाद मौसम खुश्क रहेगा। अलसुबह व रात्रि के समय धुंध संभावित है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 01:56 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 01:56 PM (IST)
कई दिनों बाद निकली करारी धूप, मौसम रहेगा खुश्‍क, मगर अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत
कई दिनों बाद निकली करारी धूप, मौसम रहेगा खुश्‍क, मगर अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत

हिसार, जेएनएन। बीते तीन-चार दिनों से जहां घने कोहरे के कारण लोग परेशान थे। वहीं गुरुवार की सुबह मौसम ने एकदम से करवट बदली। सुबह ही करारी धूप निकली और दोपहर होते हाेते सर्दी कम होती चली गई। धूप निकलने से चहलपहल भी बढ़ गई। बीते दिनों में लोग जहां जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे थे, गुरुवार को लोग पार्कों में भी घूमते नजर आए। धूप निकलने से न्‍यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि छांव में अभी भी हल्‍की ठिठुरन बनी हुई है।

loksabha election banner

वहीं इससे पहले घने कोहरे के साथ बुधवार को दिन की शुरुआत हुई। विजिबिलिटी शून्य के बराबर रही। हांसी और आसपास के जिलों में तो 15 से ज्‍यादा वाहन आपस में टकरा गए। धुंध के कारण सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हालांकि 11 बजे के बाद हल्‍की धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप के कारण अधिकतम तापमान चार से लेकर पांच डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और रात के समय धुंध छाई रहेगी।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तन से अब बारिश न होकर बादलवाई रहेगी। 22 जनवरी के बाद मौसम खुश्क रहेगा। अलसुबह व रात्रि के समय धुंध संभावित है। अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला- अधिकतम   न्यूनतम

गुरुग्राम- 15.6- 7.1

दादरी-17- 06

करनाल- 17- 06

यमुनानगर  17  - 5.8

रोहतक- 17.3- 07

कुरुक्षेत्र- 17.8- 6.6

फरीदाबाद- 17.9-07

फतेहाबाद-18- 7

जींद      18    07

कैथल    18    07

झज्जर- 18- 08

पानीपत   18    08

भिवानी- 18.6- 6.4

हिसार- 19- 4.4

सिरसा- 19- 5

अंबाला- 19.6- 6.5

चंडीगढ़- 21- 6.8

नारनौल- 21.1- 4.7

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.