निर्भया के दोषियों को फांसी से बढ़ेगी महिलाओं की गरिमा व सुरक्षा : बेदी
जागरण संवाददाता हिसार हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने कहा कि निर्भया के
जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी होने से समाज में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा बढ़ेगी। इस मामले में देर से ही सही, न्याय हुआ है और आज निर्भया की आत्मा को भी शांति मिली होगी। जारी बयान में सुमन बेदी ने कहा कि निर्भया के दोषियों को मिली सजा का महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और नारी के सहयोग से ही हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जाए। हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए की अब निर्भया जैसा दूसरा मामला देश में नहीं होने देंगे, क्योंकि ऐसे मामले समाज व देश की प्रतिष्ठंा को नुकसान पहुंचाते हैं।