Move to Jagran APP

हरियाणा से आठ गुना ज्‍यादा पंजाब में जली पराली, तस्‍वीर देख हैरान रह जाएंगे

इस बार 4817 तो पंजाब में 32388 स्थानों पर जली पराली। 2018 में हरियाणा में 5668 स्थानों पर तो पंजाब में 27584 लोकेशन पर लगाई गई थी आग

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 10:21 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 10:21 AM (IST)
हरियाणा से आठ गुना ज्‍यादा पंजाब में जली पराली, तस्‍वीर देख  हैरान रह जाएंगे
हरियाणा से आठ गुना ज्‍यादा पंजाब में जली पराली, तस्‍वीर देख हैरान रह जाएंगे

हिसार [वैभव शर्मा] पिछले दो वर्षों की तुलना में हरियाणा पड़ोसी राज्य पंजाब के मुकाबले पराली जलने से रोकने में करीब 10 फीसद कामयाब रहा है। इसके तहत हरियाणा में बीते 41 दिनों में जहां 4817 जगह पर तो पंजाब में 32,388 स्थानों पर खेतों में आग लगाई गई है। पराली जलाए जाने की एक सैटेलाइट फोटो सीएम मनोहर लाल ने अपने ट्विटर पर भी पोस्‍ट की है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जहां जहां लाल निशान है वहां पराली जलाई गई है। 2018 में पंजाब में 27,584 लोकेशन तो हरियाणा में 5668 स्थानों पर खेतों में आग लगी पाई गई थी।

loksabha election banner

यह आंकड़े 2018 और 2019 के 25 सितंबर से लेकर 4 नवंबर तक यानि 41 दिनों के हैं। हालांकि पराली सीजन अभी पूरे नवंबर माह तक चलेगा। इस दौरान हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर धान की कटाई होनी है, जिस कारण यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

हालांकि हरियाणा के विभिन्न जिलों में प्रशासन को सरकार की तरफ से पहले ही सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। इसके लिए जिला उपायुक्तों ने अपने यहां बैठकें कर पराली जलाने से जुड़े मामलों पर सख्ती भी शुरू कर दी है। हिसार में तो अधिकारियों ने एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी प्रकार से वायु प्रदूषण करने पर एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

को सर्वाधिक खेतों में लगाई गई आग

पंजाब और हरियाणा पर दिल्ली द्वारा लगातार प्रदूषण बढ़ाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, ऐसे में सरकार अपने स्तर पर एक्शन मोड में आ गई है। इसके बावजूद सोमवार यानि 4 नवंबर को पंजाब में सर्वाधिक 6439 स्थान तो हरियाणा में 402 स्थानों पर खेतों में आग लगाई गई है। यह अब तक के 41 दिनों में सर्वाधिक है।

बीते 41 दिनों में यह रही एक्टिव फायर लोकेशन

दिनांक- हरियाणा- पंजाब

25 सितंबर - 8- 35

26 सितंबर- 1- 3

27 सितंबर- 8- 2

28 सितंबर- 8- 9

29 सितंबर- 2- 1

30 सितंबर- 4- 1

1 अक्टूबर- 1- 2

2 अक्टूबर- 3- 30

3 अक्टूबर- 12- 35

4 अक्टूबर- 31- 5

5 अक्टूबर- 44- 23

6 अक्टूबर- 28- 0

7 अक्टूबर- 15- 29

8 अक्टूबर- 69- 69

9 अक्टूबर- 72- 117

10 अक्टूबर- 37- 33

11 अक्टूबर- 138- 34

12 अक्टूबर- 106- 128

13 अक्टूबर- 163- 131

14 अक्टूबर- 122- 160

15 अक्टूबर- 200- 274

16 अक्टूबर- 145- 178

17 अक्टूबर- 129- 139

18 अक्टूबर- 89- 59

19 अक्टूबर- 231- 564

20 अक्टूबर- 382- 523

21 अक्टूबर- 354- 914

22 अक्टूबर- 164- 586

23 अक्टूबर- 148- 888

24 अक्टूबर- 175- 1293

25 अक्टूबर- 217- 1545

26 अक्टूबर- 374- 3083

27 अक्टूबर- 255- 2235

28 अक्टूबर- 243- 3240

29 अक्टूबर- 0- 1612

30 अक्टूबर- 233- 3210

31 अक्टूबर- 77- 1642

1 नवंबर - 52- 320

2 नवंबर- 1- 6

3 नवंबर- 74- 2791

4 नवंबर- 402- 6441

कुल- 4817- 32388

नोट : ये आंकड़े हरियाणा पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने उपलब्ध करवाए हैं।

प्रदेश में सोमवार को यह रहा प्रदूषण का स्तर

अंबाला- 293 (पीएम 2.5)

बहादुरगढ़- 306 (पीएम 2.5)

बल्लभगढ़- 366 (पीएम 10)

भिवानी- 384 (पीएम 2.5)

फरीदाबाद- 403 (पीएम 2.5)

फतेहाबाद- 362 (पीएम 10)

गुरुग्राम- 370 (पीएम 2.5)

हिसार- 424 (पीएम 2.5)

जींद- 448 (पीएम 2.5)

कैथल- 355 (पीएम 10)

करनाल- 377 (पीएम 2.5)

पलवल- 358 (पीएम 2.5)

पानीपत-  390 (पीएम 2.5)

रोहतक- 410 (पीएम 2.5)

सोनीपत- 308 (पीएम 2.5)

सिरसा- 426 (पीएम 2.5)

यमुनागर- 337 (पीएम 2.5)

पंचकूला- 230 (पीएम 2.5)

नोट - सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के शाम 4 बजे का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुलेटिन के अनुसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.