Move to Jagran APP

मांगें नहीं मानी तो दमकल कर्मी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे

संवाद सहयोगी, हिसार : दमकल केंद्र में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का अनुबंध पूरा होने के बाद वापस दो

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 07:57 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 07:57 PM (IST)
मांगें नहीं मानी तो दमकल कर्मी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे
मांगें नहीं मानी तो दमकल कर्मी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे

संवाद सहयोगी, हिसार : दमकल केंद्र में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का अनुबंध पूरा होने के बाद वापस दोबारा न रखने के विरोध में दूसरे दिन भी नगर निगम कार्यालय में हड़ताल कर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें दोबारा लगाने की मांग की। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उसके बावजूद उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को बिजली निगम, एचएसवीपी, रोडवेज सहित अन्य कर्मचारियों ने समर्थन भी दिया।

loksabha election banner

दमकल केंद्र कर्मचारी के जिला प्रधान संदीप कुमार का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सभी कर्मचारी पिछले काफी सालों से काम कर रहे है। अब उन्हें हटाकर रोजगार छीना जा रहा हैं, जोकि गलत है। ---कर्मचारियों की ये है मुख्य मांगे - ठेका प्रथा बंद की जाए

- फायर ऑपरेटर के पदों पर मर्ज किया जाए

- सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए

- सभी विभागों में समान काम, सम्मान वेतन दिया जाए

- पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए

- 1646 पदों पर फायर ऑपरेटर की निकाली गई भर्ती रद की जाए। --ये है मुख्य दमकल केंद्र की स्थिति - फॉयर ऑफिसर : 1

- पक्के फॉयरमैन : 19

- ड्राइवर : 10

- कच्चे फॉयरमैन लगे हुए थे : 12

- ड्राइवर : 9

--आजाद नगर दमकल केंद्र की स्थिति - पक्के फॉयरमैन : 7

- ड्राइवर : 3

- कच्चे फॉयरमैन लगे हुए थे : 8

- ड्राइवर : 3

-मार्केट कमेटी के दमकल केंद्र की स्थिति

- मार्केट कमेटी में लगे फॉयरमैन : 0

- ड्राइवर : 0

- फॉयर ऑफिसर : 1

- कच्चे लगे हुए थे फॉयरमैन : 7

- ड्राइवर : 2

--उधर ढंढूर में लगी आग वहीं दूसरी सुबह ढंढूर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.