Move to Jagran APP

धुंध की चादर में लिपटा रहा हरियाणा, अभी और सताएगी शीतलहर

हरियाणा में शीतलहर व धुंध के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो-तीन दिन मौसम एेसा ही बना रहेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 26 Jan 2018 11:55 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2018 04:08 PM (IST)
धुंध की चादर में लिपटा रहा हरियाणा, अभी और सताएगी शीतलहर
धुंध की चादर में लिपटा रहा हरियाणा, अभी और सताएगी शीतलहर

जेएनएन, हिसार। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण सर्दी खूब कंपा रही है। बारिश के बाद  अब कोहरे ने मुश्किल कर रखी है। शनिवार सुबह से ही राज्‍य के अधिकतर हिस्‍से कोहरे की चादर से ढके रहे। धूप नहीं निकलने और शीतलहर चलने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे।

loksabha election banner

बाजारों में लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन-तीन मौसम इसी प्रकार बना रहेगा और धुंध छाएगी। आगामी दो तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि तापमान में गिरावट और धुंध छाने से फसलों को फायदा होगा।

किसानों के चेहरे खिले

सर्दी से जहां लोगों के होश उड़े हुए हैं वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। क्योंकि अधिक सर्दी का फायदा गेहूं की फसल होगा, जिसे अब तक पर्याप्त ठंड मिल नहीं पाई। अब इस ठंड से गेहूं का पौधा बेहतर ढंग से विकसित हो पाएगा।

हादसे भी हुए

सर लहलाना में हुआ हादसा।

धुंध ने हर तरफ लोगों को परेशान किया। भिवानी में सर लहलाना के पास ट्रक व बस की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं, गत दिवस  फतेहाबाद के गांव बीसला के पास एक कार बिजली पोल से टकरा गई। इसी तरह पुलिस लाइन के पास दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हालांकि कहीं पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

कहां कितना तापमान

जिला        उच्चतम       न्यूनतम

फतेहाबाद    19             5

करनाल   16.8            5.2

चरखी दादरी  18            6

भिवानी       21             6

झज्जर         19           6

यमुनानगर    19           6

कुरुक्षेत्र     17           6

कैथल       21           6

पानीपत       18           6

सिरसा       13              7

जींद       19               7

हिसार        12.5           7.6

रोहतक       20             8

अंबाला     19.4           9

नोट :: तापमान डिग्री सेल्सियस में।

यह भी पढ़ेंः ऑपरेशन बीच में छोड़ डॉक्टर मरीज से बोले- पहले और पैसे लेकर आओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.