Move to Jagran APP

लावारिस कुत्तों के पीछे दौड़ा नगर निगम, 3773 कुत्‍ते मिले, अब और नहीं बढ़ेगी संख्‍या

एडब्ल्यूबीआइ के आदेश पर गली-गली घूमे निगम दरोगा फोटो के साथ की गणना। 20 दरोगा व सफाई कर्मचारियों ने कालोनियों में और सेक्टरों में जाकर की मशक्कत

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 12:12 PM (IST)
लावारिस कुत्तों के पीछे दौड़ा नगर निगम, 3773 कुत्‍ते मिले, अब और नहीं बढ़ेगी संख्‍या
लावारिस कुत्तों के पीछे दौड़ा नगर निगम, 3773 कुत्‍ते मिले, अब और नहीं बढ़ेगी संख्‍या

हिसार, जेएनएन। नगर निगम की सफाई शाखा के दरोगा से लेकर कर्मचारियों ने दिनभर शहर की गलियों और सड़कों पर आवारा कुत्तों की गणना की। यह कार्य उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति से नहीं बल्कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआइ) के निर्देश पर किया। एक दिन में सेक्टर व कालोनियों में 3773 आवारा कुत्तों को तलाशकर उनकी फोटो के साथ गणना की गई। मुख्य सफाई निरीक्षक सुभाष सैनी के नेतृत्व में दरोगा जहां फील्ड में कुत्तों की गणना करते रहे, वहीं सहायक सफाई निरीक्षक उस रिकार्ड की फाइल तैयार करने में व्यस्त रहे। अब आगामी समय में इन कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा।

loksabha election banner

23 जनवरी 2020 को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआइ) की ओर से मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, प्रधान सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग और प्रधान सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा को पत्र भेजा गया। पत्र के माध्यम से एडब्ल्यूबीआइ एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम (डॉग) के अंतर्गत कार्य करने के बारे में निर्देश दिए। डब्ल्यूएबीआइ के निर्देश पर 19 फरवरी 2020 को यूएलबी ने प्रदेश के सभी उपायुक्त और निगम कमिश्नर को आदेश दिए कि शहर के आवारा कुत्तों की गणना करो। उसी आदेश की पालना पर निगम ने कुत्तों की गणना की है। गणना के बाद निगम टीम आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए उनका बधियाकरण (स्टरलाइजेशन) का कार्य करेगा।

शहर में पहले चरण में इन क्षेत्रों में कुत्तों की ये है संख्या

सूर्य नगर     -     1100

ऋषि नगर     -     278

सुंदर नगर     -    250

कमला नगर     -    220

ऑटो मार्केट     -    195

सैनियान मुहल्ला     -    180

जयदेव ढाणी     -     150

कैमरी रोड    -    159

मधुबन पार्क क्षेत्र     -    135

भारत नगर     -    125

राजगुरु मार्केट     -    120

ङ्क्षजदल चौक     -     95

मॉडल टाउन     -     85

महावीर कालोनी     -    72

मुलतानी चौक     -    68

शिव नगर     -    55

मिलगेट         -    53

आजाद नगर     -     50

नई सब्जी मंडी व अनाज मंडी  - 44

सेक्टर 15 व पीएलए -     75

सेक्टर 14       -     55

सेक्टर 9/11     -     50

सेक्टर 13     -     45

सेक्टर 16/17      -     35

अर्बन एस्टेट     -          32

सेक्टर 27/28 -       27

सेक्टर 21 मेलाग्राउंड -      20

ये भी जानें

- नेशनल रैबीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत टीम ने लावारिस कुत्तों के जन्म पर कंट्रोल करने के लिए हिसार में जुलाई 2015 से 31 मई 2016 तक 18550 कुत्तों का बधियाकरण किया था।

----मुख्य सफाई निरीक्षक की देखरेख में निगम स्टाफ शहर के कुत्तों की गणना कर रहा है।

- शालिनी चेतल, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.