Move to Jagran APP

करनाल मेंं शुरू हुई एथलेटिक्स प्रतियाेगिता, मिनी क्यूबा भिवानी के 16 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

कोच सुमन के पास अभ्यास करने वाले 16 खिलाड़ी करनाल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खिलाड़ियों में इस प्रतियाेगिता को लेकर उत्साह बना हुआ है। यह प्रतियोगिता हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही है। भिवानी से खिलाड़ी शुक्रवार को करनाल के लिए रवाना हुए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 02:07 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 02:07 PM (IST)
करनाल मेंं शुरू हुई एथलेटिक्स प्रतियाेगिता, मिनी क्यूबा भिवानी के 16 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
इस प्रतियोगिता में लगभग 30 इवेंट रखे गए हैं।

हिसार/भिवानी, जेएनएन। करनाल के कर्ण स्टेडियम में 16 और 17 जनवरी को राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मिनी क्यूबा के नाम से विख्यात भिवानी के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 इवेंट रखे गए हैं। इनमें भिवानी के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। कोच सुमन के पास अभ्यास करने वाले 16 खिलाड़ी करनाल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खिलाड़ियों में इस प्रतियाेगिता को लेकर उत्साह बना हुआ है। यह प्रतियोगिता हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही है। भिवानी से खिलाड़ी शुक्रवार को करनाल के लिए रवाना हुए। 

loksabha election banner

भिवानी के ये खिलाड़ी पद जीतने को लालायित

कोच सुमन ने बताया कि उनके यहां से बाधा दौड़ में विकास, ममता, मयंक, ममता कुमारी, पांच हजार मीटर दौड़ में विशाल, दो हजार मीटर में भीम मान, 800 मीटर दौड़ में निखिल, प्रमोद, अभिषेक, विनिता, रितु, 400 मीटर में आकाश, विकास, मोनिका, डिस्कस थ्रो में प्रिया, हैमर थ्रो में अंकुश भाग लेंगे। कोच सुमन ने खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी करनाल से पदक जरूर जीत कर लौटेंगे। 

10 माह बाद आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता 

खिलाड़ी बोले कोरोना संक्रमण के चलते 10 माह बाद यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पहली बार करनाल में शुरू हो रही है। कोरोना के चलते खेल प्रतियोगिताएं बंद थी। अब खेल प्रतियोगिताओं की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। खिलाड़ियों में भी पदक जीतने को लेकर उम्मीद जगने लगी है। 

खिलाड़ियों को मिलेंगे ज्यादा अवसर

एथलेटिक कोच सुमन ने बताया कि अब खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं तो खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर मिलेंगे। खिलाड़ियों को ज्यादा पदक जीतने का अवसर मिलेगा। कोरोना के चलते खेल गतिविधियों को विराम लग गया था। अब खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को खेल के अवसर मिलेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.