Move to Jagran APP

हरियाणा में फिर से बूंदाबांदी शुरू, गिरा तापमान, अलाव के सहारे दिन काट रहे आमजन

हिसार में दिन का तापमान लुढकते हुए 16.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। जबकि रात्रि तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात्रि तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह काफी धुंध दिखाई दी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:29 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 10:29 AM (IST)
हरियाणा में फिर से बूंदाबांदी शुरू, गिरा तापमान, अलाव के सहारे दिन काट रहे आमजन
ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते लोग।

हिसार, जागरण संवाददाता। हरियाणा में फिर से मौसम ने करवट ले ली है और रात से ही बूंदाबांदी शुरू है। वहीं पिछले 10 दिनों से सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हाे गए हैं। कभी बारिश तो कभी धुंध लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ ही शीतलहर ने लोगों के हाथ पैर गलाने का काम किया है।

loksabha election banner

लगातार तापमान में गिरावट दर्ज

इस मौसम का असर यह हुआ है कि पहले तो दिन के तापमान में हर दिन गिरावट हुई अब रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हिसार में दिन का तापमान लुढकते हुए 16.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। जबकि रात्रि तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात्रि तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह काफी धुंध दिखाई दी। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम दिखाई दी। लगातार कई दिनों तक सूर्य देव के दर्शन न होना ठंड का एक बड़ा कारण बना हुआ है।

फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश देखने काे मिली। अभी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बरकरार है। जिसका असर आगामी दो तीन दिनों में देखने को भी मिल सकता है। हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हल्की बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। गेहूं में ठंड की बजह से आ रही दिक्कतों का समाधान बारिश कर सकती है। हल्की बारिश से फसलों के लिए सिंचाई की पूर्ति भी होगी। इसके साथ ही बारिश से तापमान में हल्की बढ़ोतरी आती है जिसका फसलों को फायदा मिलेगा।

पिछले आठ दिनों में सूर्य चमकने का कुल समय

14 जनवरी- 0 घंटे

15 जनवरी- 0.2 घंटे

16 जनवरी- 3.3 घंटे

17 जनवरी- 0.4 घंटे

18 जनवरी- 0 घंटे

19 जनवरी- 1 घंटे

20 जनवरी- 0 घंटे

21 जनवरी- 0 घंटे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.