विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में खूनी वारदात, कैमरी रोड पर ठेके के बाहर चाकूबाजी; एक युवक की मौत और दूसरा घायल

Published: Mon, 24 Aug 2026 12:00 PM (IST)

हिसार में कैमरी रोड पर शराब ठेके पर कहासुनी के बाद दो दोस्तों पर चाकू से हमला हुआ, जिसमें एक ...और पढ़ें

शराब ठेके पर कहासुनी के बाद दो दोस्तों पर चाकू से हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

शराब ठेके पर कहासुनी के बाद दो दोस्तों पर चाकू से हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शराब ठेके पर कहासुनी के बाद हुआ हमला।

  2. एक दोस्त पवन की चाकू लगने से मौत।

  3. दूसरा दोस्त सनी बीच-बचाव में घायल।

जागरण संवाददाता, हिसार। कैमरी रोड स्थित पुल के नीचे रविवार रात कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आया उसका दोस्त घायल हो गया।

दोनों को किसी व्यक्ति ने जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल का उपचार शुरू किया गया। नवदीप कालोनी निवासी विनोद ने बताया कि उसका भाई पवन ग्रीन स्क्वेयर मार्केट स्थित पेंट की दुकान पर काम करता था और परिवार सहित गंगवा गांव में रहता था।

रविवार रात पवन अपने दोस्त सनी के साथ कैमरी रोड स्थित शराब ठेके पर गया था। वहां कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया और पवन अपने दोस्त सनी के साथ माल कालोनी की ओर जाने लगा।

विनोद के अनुसार कैमरी रोड पुल के नीचे एक गाड़ी में सवार होकर आए चार युवकों ने पवन पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक चाकू उसके सीने में भी लगा। सनी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

बाद में दोनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पवन की मौत हो गई। विनोद ने बताया कि पवन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। आजाद नगर थाना प्रभारी मनदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।