Move to Jagran APP

स्पो‌र्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया ने 2-1 से जीता मैच, उत्तर प्रदेश ने भी हराया आंध्र प्रदेश

जागरण संवाददाता हिसार 9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में बृहस्पति

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 06:41 AM (IST)
स्पो‌र्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया ने 2-1 से जीता मैच, उत्तर प्रदेश ने भी हराया आंध्र प्रदेश
स्पो‌र्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया ने 2-1 से जीता मैच, उत्तर प्रदेश ने भी हराया आंध्र प्रदेश

जागरण संवाददाता, हिसार :

loksabha election banner

9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को शुरू से ही रोचक मुकाबले हुए। इसमें पहला मैच ही काफी रोचक रहा। उसमें स्पो‌र्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने मैच को हॉकी झारखंड से 2-1 से जीत लिया। उसके अलावा उत्तर प्रदेश हॉकी की टीम ने हॉकी आंध्र प्रदेश की टीम ने 5-1 से हराया।

राजगढ़ रोड स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान पर चल रही प्रतियोगिता के बीच सात मुकाबले हुए। इसमें दोपहर तीन बजे का मैच मिजोरम की टीम नहीं आने के कारण हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को बाय मिल गया। शाम तक पांच मैच ही हो पाए थे। रात को डे-नाइट के रूप में हॉकी पंजाब और हॉकी कर्नाटक के बीच मुकाबला होगा।

पहला मैच

हॉकी के बीच सुबह सवा छह बजे स्पो‌र्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया और हॉकी झारखंड के बीच पहला मुकाबला हुआ। इसमें शुरू से ही दोनों टीमों के बीच टक्कर रही। पहले हॉफ में स्पो‌र्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया की टीम के खिलाड़ी होरो संजना ने 11वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलवा दी। हॉकी झारखंड की टीम ने हार नहीं मानी और 42वें मिनट में टीम की खिलाड़ी दुंगदुंग एलिन ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। स्पो‌र्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया की खिलाड़ी होरो संजना ने दूसरा गोल 47वें मिनट में हर टीम को 2-1 की बढ़ बनाई। उसके बाद दूसरी तरफ गोल नहीं कर पाई।

दूसरा मैच

मैदान में सुबह पौने आठ बजे हॉकी आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश हॉकी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश हॉकी की खिलाड़ियों ने पहला गोल कर मैच में गोल की शुरू की। उसके बाद आंध्र प्रदेश ने गोल कर मैच को बराबर कर दिया। लेकिन उत्तर प्रदेश की टीम ने मैच में 36वें मिनट, 40वें, 56वें और 57वें मिनट में गोल कर 5-1 से बढ़ बना ली। इस मैच में उत्तर प्रदेश की तीन खिलाड़ियों को ग्रीन कार्ड मिले जिन्हें दो-दो मिनट के लिए मैच में बाहर बैठना पड़ा।

तीसरा मैच

सुबह सवा नौ बजे हुए मध्य प्रदेश हॉकी अकेडमी और हॉकी चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें चंडीगढ़ की टीम मैच हार गई। मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने दूसरे हॉफ के 28वें मिनट में पहला गोल कर दिया। उसके बाद 58वें मिनट में दूसरा गोल कर मध्य प्रदेश की टीम ने गोल कर 2-0 से मैच जीत लिया। इस मैच में मध्य प्रदेश की टीम की खिलाड़ी कप्ता योगिता वर्मा और रीतिका सिंह को ग्रीन कार्ड मिला जिसके कारण दो मिनट के लिए बाहर बैठना पड़ा।

चौथा मैच

दोपहर तीन बजे होने वाला मैच हॉकी मिजोरम टीम के नहीं आने के कारण नहीं हो पाया। इस मैच में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु की टीम को वॉक ओवर मिल गया। पांचवां मैच

शाम साढ़े चार बजे हुए हॉकी गैंगपुर उड़ीसा और हॉकी हिम का मैच हुआ। इसमें हॉकी की टीम ने तीसरे मिनट में पहला गोल किया। गोल करने के बाद उड़ीसा की टीम ने गोल करके मैच बराबर कर दिया। उसके बाद हिम की टीम ने लगातार गोल किए। उड़ीसा ने मैच में दूसरा गोल किया लेकिन वह अंत में मैच 6-2 से हरा गई। मैच में हिक की एक खिलाड़ी को दो मिनट के लिए बाहर बैठना पड़ा। छठा मैच

शाम को छह बजे दिल्ली हॉकी और हॉकी भोपाल के बीच मैच हुआ। इसमें हॉकी दिल्ली की टीम ने शुरू से दबाव बनाते हुए तीसरे मिनट पर पहला गोल कर बढ़त बना ली। उसके बाद टीम ने 45वें मिनट में दूसर गोल कर दिया। भोपाल की टीम ने 57वें मिनट में एक गोल किया मगर वह मैच 2-1 से हरा गई। बाक्स.

31 मई को होने वाले मैच

- सुबह 6.15 बजे : हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी कोर्ज

- सुबह 7.45 बजे : हॉकी मिजोरम और हॉकी मध्य प्रदेश

- सुबह 9-15 बजे : दिल्ली हॉकी और आसाम हॉकी

- शाम 4 बजे : हॉकी उड़ीसा और हॉकी बिहार

- शाम साढ़े पांच बजे : हॉकी हरियाणा और हॉकी पंजाब।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.