विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonali Phogat last song: रिलीज होते ही हिट हो गया सोनाली फोगाट का 'छोरी का नाम' आखिरी गाना

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sun, 04 Sep 2022 05:10 PM (IST)

Sonali Phogat song Chori Ka Naam सोनाली फिर चर्चा में हैं। 2 दिन पहले रिलीज हुआ उनका एक सॉन्ग छोरी ...और पढ़ें

सोनाली फोगाट के आखिरी गीत छोरी के नाम को 2 दिन में मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्‍यूज
सोनाली फोगाट के आखिरी गीत छोरी के नाम को 2 दिन में मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्‍यूज

जागरण संवाददाता, हिसार। गोवा के कर्लीज क्‍लब में सोनाली फोगाट की मौत होने के 10 दिन बाद सोनाली फोगाट का आखिरी गाना रिलीज हुआ है। वे एक बार फिर से चर्चा में हैं। 2 दिन पहले रिलीज हुआ उनका एक सॉन्ग 'छोरी का नाम' सुपरहिट हो रहा है। इस गाने को अब तक 1,158,664 से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। गाने को यूट्यूब समेत कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। गाने में सोनाली फोगाट कहते हुए नजर आ रही हैं कि न आम मानिए छोरी का नाम चालै हरियाणा में।

बता दें कि सोनाली फोगाट की मौत गोवा में हुई थी। शुरुआत में हार्ट अटैक बताया गया तो जांच में सामने आया कि मामला कुछ और है। जांच आगे बढ़ी तो पीए सुधीर और उसके दोस्‍त सुखबीर की साजिश सामने आई। पुलिस ने दोनों पर हत्‍या का केस दर्ज किया। दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। पता लगा कि सोनाली को ड्रग्‍स दिया गया था। इस बात काे छुपाया गया था। गाेवा पुलिस बीते पांच दिनों से हरियाणा में बनी हुई है।

आखिर में इंसाफ की मांग

2:52 मिनट के इस गाने में शुरुआत में 34 सेकेंड का एक वॉयस ओवर चलता है, जिसमें कहा गया है कि सोनाली फोगाट आज हमारे बीच नहीं रहीं। हमारे बीच हैं उनकी कुछ यादें, कुछ गीत। कभी सोचा नहीं था कि यह उनका आखिरी गीत साबित होगा। सबकी प्यारी, बेबाक, चहेती सोनाली का यह आखिरी गीत उनको श्रद्धांजलि है। वीडियो के अंत में सोनाली फोगाट को ट्रिब्यूट दिया गया है। जिसमें लिखा गया है, ''उनका नाम चलता था और चलता रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनको इंसाफ मिले।

कई प्रोजेक्ट थे पाइपलाइन में

इस गाने के बारे में सोनाली फौगाट के भाई वतन ढाका से बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें गाना रिलिज होने की कोई जानकारी नहीं है। मगर, हुकम का इक्का नामक ग्रुप में सोनाली काम करती थीं। वे कब किस गाने, फिल्म की शूटिंग पर हैं, यह हमें नहीं पता होता था। उनके बहुत से प्रोजेक्ट पाइपलाइन में रहते थे। उनकी एक फिल्म की भी शूटिंग चल रही थी।

साहिल संधू ने की गाने की डायरेक्शन

2 सितंबर को छौरी का नाम गाना रिलिज किया गया है। इस गाने के सिंगर नोनू राणा हैं। लिरिक्स नाती सिहाग व म्यूजिक डी गौड़ के हैं। स्टारिंग सोनाली फोगाट है। वहीं, इस गाने को डायरेक्शन साहिल संधू ने दी है। इस गाने में शुरुआत और आखिर में वॉयस ओवर रमेश चहल ने दी है। गाने की प्रोडक्शन हुक्म का इक्का ग्रुप ने की है। जिसके प्राड्यूसर दीप सिसाई हैं।

बंदूक आली जाटणी, गाना भी हुआ था हिट

सोनाली फोगाट का पहले भी आया गाना बंदूक आली जाटणी हिट रहा था। इसके अलावा नौ साल पहले आया उनका राजस्‍थानी गाना भी खूब प्रचलित रहा था। राजनीति में आने के बाद उन्‍होंने गाने तो ज्‍यादा नहीं किए मगर जल्‍द ही वो टिक टाक स्‍टार बन गई। टीवी सीरियल करते हुए उन्‍होंने अपना रुख अब हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री की ओर किया था।