यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मौत के दस दिन बाद रिलीज हुआ सोनाली फोगाट का ड्रीम प्रोजेक्ट, वीडियो में खुद को बताया शेरनी
सोनाली का हरियाणवी गाना यू-टयूब और विभिन्न इंटरटेंनमेंट चैनल्स पर रिलीज कर दिया गया। इस गाने का टाइटल है छोरी ...और पढ़ें

अमित रूखाया, फतेहाबाद : सोनाली फोगाट की मौत 23 अगस्त को हो गई थी और उनकी मौत के दस दिन बाद उनका एक हरियाणवी गाना यू-टयूब और विभिन्न इंटरटेंनमेंट चैनल्स पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल है छोरी का नाम चले हरियाणे में। इस गाने को यू-टयूब पर खूब व्यूज भी मिल रहे हैं। रविवार सांय तक इस गाने को यू-टयूब पर 11 लाख लोग देख चुके हैं।
हुकुम का इक्का नामक यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है और ये गाना सोनाली फोगाट पर फिल्मांकन किए जाने वाला आखिरी गाना हो सकता है। हालांकि सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका की मानें तो इसी चैनल के साथ उनके कई प्रोजेक्ट लंबित थे। उन्हें इसकी ज्यादा डिटेल नहीं मालूम है। इस गाने की डिटेल में लिखा गया है कि सोनाली फोगाट ने इस गाने
गाने में दिखाई गई सोनाली की दबंग छवि, खुद को बताया है शेरनी
इस गाने में सोनाली फोगाट की दबंग छवि को दिखाया गया है। गाने के बोल भी उनकी दबंग छवि को और निखारने वाले हैं। इसमें वो राजनीतिज्ञ, बिजनेस वू-मैन और म्यूजिक इंडस्ट्री की स्टार के रूप में अभिनय करती देखी जा सकती हैं। इस पूरे गाने के बोल पूरी तरह सोनाली फोगाट के दबंग व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर ही लिखे गए हैं। एक जगह पर वो खुद को दबंग शेरनी कहलाती नजर आती हैं।
इसके अलावा बिग बास में सोनाली के बिताए पलों को भी जोड़ा गया है और फिल्म अभिनेताओं के साथ उनकी तस्वीरों को भी इस गाने में डाला गया है। गाने की शुरूआत में सोनाली फोगाट को श्रद्धांजलि देते हुए इस गाने को उनका आखिरी गाना बताया गया है। जबकि गाने के आखिर में चार लाइन लिखी नजर आती हैं जिसपर लिखा होता है कि ‘उनका नाम चलता था, चलता है और चलता रहेगा’ । इसे साथ ही आखिरी लाइन में सोनाली फोगाट को इंसाफ देने की मांग भी रखी गई है।
तीन दिन पहले आया था गाने का टीजर, दो दिन पहले रिलीज हुआ गाना
यू-टयूब पर छोरी का नाम चले हरियाणे में का टीजर तीन दिन पहले जारी किया गया था। इसे बहुत ज्यादा व्यूज नहीं मिले, लेकिन दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिलता दिखा है। रविवार सांय साढ़े पांच बजे तक इस गाने को 11 लाख लोग देख चुके हैं और 81 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। जबकि साढ़े सात हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो पर अपने कमेंट्स दिए हैं।
