विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में बुजुर्ग मां की मौत का सदमा नहीं झेल पाया बेटा, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Published: Thu, 23 Jul 2026 09:39 PM (IST)

नारनौंद के पेटवाड़ गांव में बीमारी से मां की मौत के सदमे में बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे ...और पढ़ें

मां की मौत के सदमें में बेटे ने जीवन लीला की समाप्त।

मां की मौत के सदमें में बेटे ने जीवन लीला की समाप्त।

HighLights

  1. पेटवाड़ गांव में मां की बीमारी से हुई मौत

  2. बेटे ने सदमे में जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

  3. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया, जांच जारी

संवाद सहयोगी, नारनौंद। गांव पेटवाड़ में बीमारी के कारण एक बुर्जुग महिला की मौत हो गई। इस सदमे के कारण उसके बेटे ने भी जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच की।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। देर शाम बुर्जुग महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि मृतक वीरेंद्र का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। गांव पेटवाड़ निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेम देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और हिसार के एक अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था एक दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पर पहुंची थी।

वीरवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घर पर महिला का 50 वर्षीय बेटा वीरेंद्र अकेला ही था वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने भी जहरीला पदार्थ निकाल लिया। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर वीरेंद्र को नारनौंद के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसको हिसार रेफर कर दिया। जहां पर वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम उसका पोस्टमार्टम करके उसके शव को स्वजनों के हवाले कर दिया। देर शाम गांव में ही महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि मृतक वीरेंद्र का देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। आज उसका अंतिम संस्कार होगा।

मां-बेटे की मौत से घर पर लगा ताला

मां बेटे की मौत के बाद घर पर ताला ही लटक गया। करीब 3 साल पहले मृतक महिला प्रेम देवी के पति ओमप्रकाश का भी बीमारी के कारण देहांत हो गया था। करीब 15 साल पहले उसके छोटे बेटे जसवीर उर्फ जस्सा की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दो लड़कियां वेदों और सुमित्रा हैं और दोनों की शादी हो चुकी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत बीमारी कारण हुई है उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वही उसके बेटे की मौत जहरीली वस्तु निकलने से हुई है उसका पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया जारी है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया था। मामले की जांच की जा रही है।