देर रात को रूप नगर कालोनी में जूता व्यापारी की हत्या
संवाद सहयोगी हासी क्राइम सिटी हासी में देर रात को एक युवक ने एक जूता व्यापारी की ईट म
संवाद सहयोगी, हासी : क्राइम सिटी हासी में देर रात को एक युवक ने एक जूता व्यापारी की ईट मारकर हत्या कर दी। व्यापारी की ह्त्या की सूचना मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। हमले में घायल जूता व्यापारी अमित सचदेवा सिविल अस्पताल लाया गया। जहा उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
35 वर्षीय जूता व्यापारी अमित सचदेवा की बस स्टैंड पर दुकान है। गुरुवार देर रात को वह अपनी दुकान बंद करके रूपनगर कालोनी में स्थित घर गया था। खाना खाकर कालोनी में ही पैदल घूम रहा था। इसी दौरान कालोनी के ही एक युवक के साथ उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। युवक ने जूता व्यापारी पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर गए, जहा उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ विकास कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया वह आस-पास इलाके में युवक को तलाश किया। लेकिन आरोपित का कोई सुराग नहीं लगा।
गैंगवार से नहीं जुड़ा है मामला
इस मामले में गैंगवार होने के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। आशका जताई जा रही है कि मामूली कहासुनी को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस मामले में जाच कर रही है।
- विकास कुमार, एसएचओ, सिटी थाना