Move to Jagran APP

श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव आज

प्रधान पद के सुरेंद्र लाहौरिया और मनोज बुड़ाकिया में होगी टक्कर

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:02 PM (IST)
श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव आज
श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव आज

फोटो : 11

loksabha election banner

-प्रधान पद के सुरेंद्र लाहौरिया और मनोज बुड़ाकिया में होगी टक्कर, सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

-शारीरिक दूरी की पालना के लिए पहली बार छह रूमों पर होगा मतदान

-51 आदमी ही वोट डालने आएंगे, इनके अलावा किसी की एंट्री नहीं होगी जागरण संवाददाता, हिसार : श्रीरामलीला कमेटी कटला के प्रधान सहित 11 पदों की कार्यकारिणी के लिए 16 जनवरी को देवी भवन स्कूल में मतदान कराया जाएगा। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारियों एनके गोयल, बृजभूषण जैन व सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुने हुए 51 कालेजियम हैड में से चुनी जाने वाली 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव सहित 6 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव करवाया जाना है। चुनाव के लिए प्रधान पद पर 2, उपप्रधान पद के लिए 2, सचिव पद के लिए 3, संयुक्त सचिव पद के लिए 2, कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में पांच पदों के लिये प्रत्याशियों के दो पैनल बने हैं। मतदान 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक देवी भवन स्कूल में होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

इन दो पैनल के बीच होगा मुकाबला

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि एक पैनल में मनोज बुड़ाकिया प्रधान पद के लिये, सुभाष गोयल उपप्रधान, जनकराज सचिव, विनय जैन संयुक्त सचिव व रमेश लोहिया कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे पैनल में सुरेन्द्र लाहौरिया प्रधान पद के लिये, कुलप्रकाश गोयल उपप्रधान, राजेश बंसल सचिव, अनूप बिदल संयुक्त सचिव व विनोद अग्रवाल कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। पैनल से अलग सचिव पद के लिये कृष्ण कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये दिनेश जैन, हरीश गोयल, मंजुल गोयल, प्रवीन बंसल, राधेश्याम, राजेन्द्र बंसल, रामनिवास व सुशील कुमार चुनाव मैदान में है। प्रधान पद के लिए इनमें होगी टक्कर

मनोज बुडाकिया : भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा से जुड़े हुए हैं। संस्था में निवर्तमान उपप्रधान है।

सुरेंद्र लाहोरिया : भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय मंत्री संपर्क के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे है। परिवार आरएसएस से जुड़ा हुआ है। उपप्रधान :

कुलप्रकाश गोयल उर्फ बंटी - व्यापारी है और धार्मिक संस्था के पदाधिकारी हैं। सुभाष गोयल पूर्व पार्षद कांता गोयल के पति हैं। सचिव

कृष्ण कुमार लोहिया- व्यापारी हैं और निवर्तमान सचिव हैं। राजेश बंसल - गोसेवक और चाय के बड़े कारोबारी हैं। जनकराज गुप्ता - व्यापारी हैं और पूर्व में सचिव रहे हैं। संयुक्त (सह) सचिव

विनय जैन - कपड़ा व्यापारी हैं और पूर्व पार्षद सुशील जैन के पुत्र हैं।

अनूप बिदल - इलेक्ट्रोनिक्स आइटम के व्यापारी है। कई सामाजिक व धार्मिंग संस्था से जुड़े हुए हैं। कोषाध्यक्ष

विनोद अग्रवाल - घड़ी के कारोबारी हैं। सामाजिक संस्था से जुड़े हुए हैं।

रमेश कुमार लोहिया - लोहे के कारोबारी हैं। छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए

दीनेश जैन

राजेंद्र बंसल

सुशील कुमार

प्रवीन बंसल

मंजूल गोयल

रामनिवास

राधेश्याम अग्रवाल

हरिश गोयल वर्जन

इस बार कोविड को लेकर हमने खास इंतजाम किए हैं। सिर्फ 51 कालेजियम मेंबरों को ही परिसर में एंट्री दी जाएगी। छह पदों के चुनाव के लिए छह कमरों में पहली बार चुनाव प्रक्रिया होगा इससे शारीरिक दूरी का पालन होगा। सभी का मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

-एनके गोयल, चुनाव अधिकारी, श्री रामलीला कमेटी कटला, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.