Weather Update: हरियाणा में छाया अंधेरा, कई जगहों पर सुबह से हो रही है तेज बारिश, सड़कों में भरा पानी
हिसार में काले घने बादलों के कारण अंधेरा छा गया है। मौसम के इस बदलते मिजाज से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तो वहीं तेज बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
हिसार, जेएनएन। हरियाणा में बीते कई दिनों से बढ़ती गर्मी ने लोगों का जिना बेहाल कर दिया है। लेकिन बीते दो दिनों से हरियाणा के कई इलाकों मे बारिश हो रही है। हरियाणा के कई शहरों में दोपहर के बाद मौसम बदला और बादल छाए रहे। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
हिसार में छाया अंधेरा
हिसार में मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है। हिसार में काले घने बादलों के कारण अंधेरा छा गया है। मौसम के इस बदलते मिजाज से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तो वहीं तेज बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। भारी बारिश के कारण के सड़कों में पानी भर गया है। जिसके चलते कई जगहों पर वाहनों के पहिए थम गए। लोगों को घरों में ही दुबक कर बैठना पड़ रहा है।
कई इलाकों में जलजमाव के स्थिति
भारी बारिश ने गर्मी से तो राहत दिलाई लेकिन ये बारिश अपने साथ आफत भी लेकर आई है। हिसार के कई इलाकों मे जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों पर लोगों का पैदल चलना मुश्किल है। जिससे आफिस आने-जाने वाले लोगों को भारी मुसबीतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो समय पर आफिस कैसे पहुंचे।
रोहतक और फतेहाबाद में भी हुई बारिश
रोहतक में भी सुबह तड़के ही बारिश हुई। भारी बारिश के कारण तापमान में तो गिरावट देखने को मिली लेकिन वहां भी कई जगह पानी भर गया है। खबर लिखे जाने तक वहां अब मौसम सामान्य हो गया है। वहीं बात अगर फतेहाबाद की करें तो वहां अब भी बारिश जारी है। फतेहाबाद में सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके अलावा सिरसा में बीती रात से ही बूंदाबांदी हो रही है।