Move to Jagran APP

छात्राएं बोलीं - आत्मरक्षा के गुर सीखना बहुत जरूरी

संवाद सहयोगी, हिसार : दैनिक जागरण के 'स्वरक्षा आत्मरक्षा की संपूर्ण सुरक्षा' कार्यक्रम के तहत शनिवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Feb 2018 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2018 09:46 PM (IST)
छात्राएं बोलीं - आत्मरक्षा के गुर सीखना बहुत जरूरी
छात्राएं बोलीं - आत्मरक्षा के गुर सीखना बहुत जरूरी

संवाद सहयोगी, हिसार : दैनिक जागरण के 'स्वरक्षा आत्मरक्षा की संपूर्ण सुरक्षा' कार्यक्रम के तहत शनिवार को सेक्टर 16-17 स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-14 स्थित आइडीडीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल व सुप्रीम पब्लिक स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान छात्राओं को मनचलों को सबक सिखाने के लिए कई तरह की तकनीक बताई गईं। छात्राओं ने पंच, ब्लॉक और किक के माध्यम से अभ्यास करके देखा। वहीं छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखने में काफी रुचि ली। आत्मरक्षा के गुर सिखाने के दौरान छात्राओं को बताया गया कि यदि आपके ऊपर कोई पीछे से वार या फिर एक से अधिक लोग वार करते है तो उसे भी हम सबक सीखा सकते है। इसके लिए हमारे अंदर आत्मविश्वास होना जरूरी है, तभी हमे कामयाबी मिल सकती है। छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखकर अपने आप को मजबूत महसूस किया। वहीं सूरज कराटे प्लेनेट के डायरेक्टर हरीश सिराधना, गीतांजलि, विकास मणकस, नरेश फागणा, विजय अग्रवाल और स्वीटी ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रे¨नग दी।

loksabha election banner

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 एफ

बहुत अच्छा लगा। पहली बार आत्मरक्षा के गुर सीखने का मौका मिला है। पहले दिन ही हमे कई तकनीक बताई गई।

खुशी, छात्रा, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 जी

स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। काफी अच्छा लगा। आज पता चला कि लड़कियों के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना बहुत जरूरी है।

गारगी, छात्रा, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 एच

स्कूल में नई-नई तकनीक सिखाई गई। आत्मरक्षा के गुर सीखकर मनचलों को अच्छी तरह सबक सीखा सकते है। प्रशिक्षण लेकर काफी अच्छा लगा।

साक्षी, छात्रा, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 आई

हम कई तकनीक सीखकर मनचलों का सामना कर सकते है। हमे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमे अपने आप को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए।

वानी, छात्रा, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 जे

छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के दौरान नई-नई तकनीक बताई जा रही है, ताकि वह किसी पर निर्भर न रहे। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने काफी रूचि ली।

विजय अग्रवाल, कोच, कराटे प्लेनेट

बॉक्स

फोटो संख्या 201 के

आज के समय में खासकर लड़कियों के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना जरूरी हो गया है। हम कई तकनीक सीखकर अपने आपको मजबूत बना सकते हैं।

- खुशी, कोच, कराटे प्लेनेट।

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 एल

दैनिक जागरण की अच्छी पहल है कि छात्राओं को स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है। काफी अच्छा लगा। भविष्य में भी छात्राओं को ऐसी ट्रे¨नग मिलती रहनी चाहिए, ताकि उनका हौसला बढ़े।

ममता ¨सधु, प्रिंसिपल, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 पी

यह दैनिक जागरण का सराहनीय प्रयास है। दैनिक जागरण समय-समय इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है। इससे विद्यार्थियों को काफी फायदा होता है।

- नरेंद्र ¨सधु, डायरेक्टर, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.