हिसार में तालाब में डूबने से सरपंच के इकलौते बेटे की मौत, बीएससी एग्रीकल्चर का था छात्र
नारनौंद के बुडाना गांव में महिला सरपंच सरिता के इकलौते बेटे प्रिंस की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1784294786309_m.webp)
तालाब में डूबने से सरपंच के इकलौते बेटे की मौत।
HighLights
नारनौंद के बुडाना गांव में तालाब में डूबने से मौत
महिला सरपंच के इकलौते बेटे प्रिंस की दुखद मृत्यु
बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था, घर आया था
संवाद सहयोगी, नारनौंद। उपमंडल के गांव बुडाना के महिला सरपंच के बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गांव बुडाना की सरपंच सरीता पत्नी अनिल कुमार का 20 वर्षीय बेटा प्रिंस बहल के एक शिक्षण संस्थान से बीएससी
एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था। वो 15 जुलाई को ही अपने घर आया था।
वीरवार की रात को करीब 9 बजे उसके मोबाइल फोन पर आया ओर वो फोन पर बातचीत करते हुए वो घर से बाहर निकल गया और घर के पास एक तालाब पर चला गया। करीब एक घंटे तक भी वो वापिस घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की और उसके मोबाइल फोन पर फोन किया तो सिर्फ घंटी ही बज रही थी। फोन नहीं उठा रहा था, घर वालों ने आसपास देखा तो किसी पड़ोसी ने बताया कि वो तालाब की दीवार के पास खड़ा हुआ था।
तालाब के पास जाकर फोन किया तो फोन की लाइट जलती हुई दिखाई दी। जब उसके परिजन वहां पर पहुंचे तो प्रिंस का मोबाइल फोन व एक चप्पल तालाब की दीवार के पास पड़ी हुई मिली।
परिजनों को शक हुआ और अन्य लोगों की मदद से रात के अंधेरे में ही तालाब में सर्च अभियान चलाया। तालाब में करीब 20 मिनट बाद तालाब के अंदर एक युवक का पांव पर कुछ लगा तो उसने वहां पर अन्य लोगों को भी उसी जगह पर बुलाया और गोता लगाकर देखा तो वहां पर तालाब की दलदल में प्रिंस मिला। उसको बाहर निकाला और तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक प्रिंस अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है।
इस संबंध में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
