संबित पात्रा बोले- सोनिया हरियाणा आकर बलि का बकरा नहीं बनना चाहती, इसलिए राहुल को भेजा
रोहतक में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हरियाणा में हुड्डा ने केवल भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने केवल एक ही व्यक्ति रॉबर्ट वाड्रा की चिंता की थी। जनता के हित में कुछ नहीं किया।
रोहतक, जेएनएन। हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीन दिन बाकी है। बीजेपी के प्रचार के लिए रोहतक भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मैनें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद पहली कांफ्रेंस रोहतक में ही की थी। रोहतक से मुझे विशेष लगाव है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा हुड्डा परिवार हरियाणा की राजनीति में अंतिम समय है। सोनिया गांधी हरियाणा में आने से मना कर चुकी हैं। राहुल गांधी आ रहे हैं, मगर कोई बात नहीं बन रही है। ऐसे में हरियाणा में बची कुची कांग्रेस भी खत्म होने जा रही है।
हरियाणा में हुड्डा ने केवल भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने केवल एक ही व्यक्ति रॉबर्ट वाड्रा की चिंता की थी। जनता के हित में कुछ नहीं किया। सोनिया गांधी इसलिए नहीं आ रही हैं क्योंकि चुनाव में हार के लिए बलि का बकरा नहीं बनाना चाहती। इसलिए राहुल गांधी को हरियाणा में भेजा गया है।
उन्होंने कहा हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विपक्ष चुनाव में हाथ खड़े कर चुकी है। हरियाणा में कई कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। टीम सोनिया और टीम राहुल चुनाव लड़ रही है। इसलिए कांग्रेस चुनाव में बुरी तरह से हार रही है।
हरियाणा में मनोहर लाल ने 5 साल में बेहतर काम किये हैं। आज जनता उनको फिर से सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। हरियाणा के विकास पर मुहर लगने जा रही है। हरियाणा का नाम देश विदेश में चमक रहा है। नौकरियों में निष्पक्षता से छवि में सुधार हुआ।
संबित पात्रा ने कहा कि हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सार्थक किया गया। इनेलो-जजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि परिवार में कुर्सी के लड़ाई चल रही है।
अनुच्छेद 370 को हटाने का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस पर धिक्कार है, जो देश विरोधी बाते करती है। कांग्रेस में सभी नेता बेल पर हैं। सोनिया से लेकर हुड्डा तक जब जेल में जाने को तैयार है। कांग्रेस अपनी पहचान की लड़ाई लड़ रही है।