वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
कर्मचारी नेता मुकेश वाल्मीकि ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। वहीं इसी प्रकार पक्के कर्मचारी और डीसी रेट कर्मचारियों को एक महीने से वेतन नहीं मिला। कई अन्य मांगें भी लंबित हैं।
संवाद सहयोगी,बरवाला : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा बरवाला के सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने और अपनी कई अन्य मांगों को लेकर बरवाला में झाड़ू उलटरी कर शहर में प्रदर्शन किया।
कर्मचारी नेता मुकेश वाल्मीकि ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। वहीं इसी प्रकार पक्के कर्मचारी और डीसी रेट कर्मचारियों को एक महीने से वेतन नहीं मिला। कई अन्य मांगें भी लंबित हैं। इंदिरा गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मुकेश गर्ग ने मौके पर पहुंचकर भी उनकी मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर प्रधान रविदास, मुकेश कुमार, सन्नी, रामरति, अमित कुमार, सुनीता, सुरेंद्र, राहुल, श्रवण, विजय कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।