Move to Jagran APP

Rohtak Weather News: सुबह के समय घनी धुंध के साथ बढ़ी ठंडक, गिरेगा पारा, रेंगते रहे वाहन

रोहतक में दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक आते-आते ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारा गिरकर न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस आ गया है। सुबह के समय धुंध के साथ मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के आंकलन के अनुसार सोमवार को पारा और गिर सकता है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 11:41 AM (IST)
Rohtak Weather News: सुबह के समय घनी धुंध के साथ बढ़ी ठंडक, गिरेगा पारा, रेंगते रहे वाहन
रोहतक में धुंध के कारण वाहन सड़कों पर फंसे दिखाए दिए तो दृश्‍यता बेहद कम रही

रोहतक, जेएनएन। पहले जहां मौसम मिला जुला असर दिखा रहा था वहीं दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक आते-आते ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारा गिरकर न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस आ गया है। सुबह के समय धुंध के साथ मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के आंकलन के अनुसार सोमवार को पारा और गिर सकता है। साथ ही घनी धुंध छाई रहेगी। रविवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है। सुबह के समय धुंध से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

loksabha election banner

शनिवार शाम करीब सात बजे धुंध छा गई थी। रात होते-होते विजिबिलिटी और भी कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों का आंकलन लगाया है। 14 और 15 दिसंबर को घनी धुंध छाए रहने की संभावना है। 16 व 17 दिसंबर को आंशिक धुंध रहेगी। इन दो दिनों में दिन के समय धूप खिलने की संभावना जताई गई है। नौ और 10 दिसंबर को पारा फिर गिरेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक यह रह सकता है मौसम का मिजाज

14 दिसंबर                 09 डिग्री सेल्सियस        22 डिग्री सेल्सियस                  घनी धुंध

15 दिसंबर                 09 डिग्री सेल्सियस        22 डिग्री सेल्सियस                  घनी धुंध

16 दिसंबर                 11 डिग्री सेल्सियस        22 डिग्री सेल्सियस                  आंशिक धुंध

17 डिग्री सेल्सियस        08 डिग्री सेल्सियस        21 डिग्री सेल्सियस                आंशिक धुंध

18 डिग्री सेल्सियस        09 डिग्री सेल्सियस        21 डिग्री सेल्सियस                  धुंध

19 दिसंबर                  07 डिग्री सेल्सियस        21 डिग्री सेल्सियस                  धुंध   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.