हरियाणा में 223 प्रत्याशियों की औसत आयु में रोहतक के सबसे युवा तो गुरुग्राम के उम्रदराज
223 योद्धा विभिन्न दलों और निर्दलीय के रूप से इस बार चुनाव आमने-सामने हैं। इनमें से सबसे कम औसत आयु के प्रत्याशी रोहतक सीट से। वहीं सबसे अधिक औसत आयु के प्रत्याशी गुरुग्राम से हैं
हिसार [हरिओम पाण्डेय] विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी चौसर पर रोज शह और मात का खेल चल रहा है। देश की सबसे बड़ी पंचायत में बैठने के लिए सभी योद्धा अपने दावपेच, मोहरों और हथियारों को और पैना करने में दिन रात एक कर रहे हैं। बस इंतजार है 12 मई का जब जनता जनार्दन पांच साल के लिए अपना नेता चुनने को वोट रूपी हथियार का इस्तेमाल करेगी।
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए 223 योद्धा विभिन्न दलों और निर्दलीय के रूप से इस बार चुनाव आमने-सामने हैं। इनमें से सबसे कम औसत आयु के प्रत्याशी रोहतक सीट से हैं। वहीं सबसे अधिक औसत आयु के प्रत्याशी गुरुग्राम से हैं।
प्रदेश में 81.01 लाख से भी ज्यादा मतदाता 18 से 39 साल के बीच के हैं। ये मतदाता ही इस चुनाव में निर्णायक की भूमिका में हैं। मतदाताओं के इस वर्ग को लुभाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने युवा जोश के साथ उम्रदराज अनुभवी राजनेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारा है।
17वें लोकसभा चुनाव में औसतन सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी गुरुग्राम से हैं। इनकी औसत आयु 50.16 वर्ष है। इस बार 10 लोकसभा सीटों में सबसे कम आयु के प्रत्याशी हिसार सीट से चुनाव मैदान में उतरे 25 साल के काका साहिल ठकराल हैं। सर्वाधिक बुजुर्ग प्रत्याशी सोनीपत सीट से 76 साल के रामदिया हैं।
लोकसभा वार प्रत्याशियों की औसत उम्र
लोकसभा सीट रोहतक
औसत उम्र 41.22 वर्ष
कुल प्रत्याशी- 18
सबसे कम उम्र-26 साल, राजबीर
सबसे अधिक उम्र- 73 साल, जयकरन मांडौठी
लोकसभा सीट हिसार
कुल प्रत्याशी- 26
औसत उम्र -43 वर्ष
सबसे कम उम्र- 25 साल, काका साहिल ठकराल
सबसे अधिक उम्र- 71 साल, प्यारे लाल चौहान
लोकसभा सीट सिरसा
औसत उम्र 43.4 वर्ष
कुल प्रत्याशी 20
सबसे कम उम्र 27 साल, अंकुर गिल
सबसे अधिक उम्र 69, कश्मीर चंद ओड
लोकसभा सीट -भिवानी
औसत उम्र -46.38 वर्ष
कुल प्रत्याशी- 21
सबसे कम उम्र- 28 साल, हैप्पी सिंह
सबसे अधिक उम्र- 75, सत्यपाल
लोकसभा सीट -कुरुक्षेत्र
औसत उम्र -46.45 वर्ष
कुल प्रत्याशी-24
सबसे कम उम्र-26 साल, अर्जुन सिंह चौटाला
सबसे अधिक उम्र- 74, बलवीर सिंह
लोकसभा सीट सोनीपत
औसत उम्र 47.44 वर्ष
कुल प्रत्याशी 29
सबसे कम उम्र 28 साल, दिग्विजय सिंह चौटाला
सबसे अधिक उम्र 76, रामदिया
लोकसभा सीट फरीदाबाद
औसत उम्र 47.81 वर्ष
कुल प्रत्याशी 27
सबसे कम उम्र 28 साल, प्रदीप कुमार
सबसे अधिक उम्र- 68, चौधरी दयाचंद
लोकसभा सीट करनाल
औसत उम्र 48.5 वर्ष
कुल प्रत्याशी 16
सबसे कम उम्र 27 साल, विक्की चिनालया
सबसे अधिक उम्र 69, ईश्वरचंद सालवाल
लोकसभा सीट अंबाला
औसत उम्र 49.5 वर्ष
कुल प्रत्याशी 18
सबसे कम उम्र 26 साल, संदीप सिंह
सबसे अधिक उम्र 69, रतन लाल
लोकसभा सीट -गुरुग्राम
औसत उम्र -50.16 वर्ष
कुल प्रत्याशी- 24
सबसे कम उम्र 30 साल, पवन कुमार
सबसे अधिक उम्र 69, राव इंद्रजीत सिंह
नोट- आंकड़े चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप