Move to Jagran APP

लॉकडाउन में भी क्राइम सिटी बना रोहतक, हत्‍या और गोलीकांड आम बात, वारदात पर वारदात

रोहतक में दो जगह गोली मार दी गई तो वहीं दो युवकों का शव नहर में बहकर आया है। जिसमें हत्‍या का शक है। गोली मारने वाले दो आरोपितों को पकड़ा है। एक सप्‍ताह पहले भी हत्‍या हो चुकी है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 12 May 2020 04:27 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2020 04:27 PM (IST)
लॉकडाउन में भी क्राइम सिटी बना रोहतक, हत्‍या और गोलीकांड आम बात, वारदात पर वारदात
लॉकडाउन में भी क्राइम सिटी बना रोहतक, हत्‍या और गोलीकांड आम बात, वारदात पर वारदात

रोहतक, जेएनएन। लॉकडाउन होने के बावजूद रोहतक में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ही दिन में हत्‍या प्रयास से लेकर गोलीकांड जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों में ऐसी कई वारदातें सामने आ चुकी है। तो अब और भी घटनाएं घटी हैं।

loksabha election banner

शराब पी रहे लोगों को टोका तो किसान को मार दी गोली

रोहतक : शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र के कबुलपुर गांव में खेत में पानी दे रहे किसान को गोली मार दी गई। जिसका पीजीआइ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है। कबुलपुर गांव के रहने वाले कर्मबीर ने बताया कि रविवार रात वह अपने चाचा महाबीर, चचेरे भाई जगबीर, पवन और सुनहरा के साथ खेत में पानी दे रहा था। उनके खेत से थोड़ी दूर जगबीर पुत्र रामकुमार के पास बलराम उर्फ सोनू समेत कई अन्य युवक बैठकर शराब पी रहे थे।

देर रात करीब नौ बजे बलराम और एक युवक उनके पास आया और गाली-गलौच करने लगा। उन्हें काफी समझाया। इसी बीच वहां पर दो-तीन अन्य युवक भी आ गए। उन्होंने सुनहरा के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस समय वह बीच-बचाव करने लगा तो एक आरोपित ने कर्मबीर के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में उपचार के लिए पीजीआइ में लेकर पहुंचे। पता चलने पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने घायल कर्मबीर के बयान के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चार दिन से लापता युवक का शव झज्जर से बरामद

रोहतक : बोहर गांव से चार दिन पहले लापता हुए युवक का शव झज्जर के बरहाना माइनर में पड़ा मिला। आरोप लगाया कि युवक की हत्या की गई है। बोहर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय विजय उर्फ बारू मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, 7 मई की देर रात एक रिश्तेदार विजय को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद विजय घर नहीं लौटा। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। विजय के भाई राजबीर ने अर्बन एस्टेट थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी थी। सोमवार सुबह परिजनों को पता चला कि एक अज्ञात युवक का शव झज्जर जिले के बरहाना माइनर में पड़ा मिला है। इस पर परिजन वहां पर पहुंचे। परिजनों ने अज्ञात शव की शिनाख्त विजय उर्फ बारू के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के हैं पांच बच्चे

विजय की मौत के बाद उसके परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त करना भी मुश्किल हो गया है। उसके परिवार में पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी 10 साल की है और सबसे छोटा बेटा डेढ़ साल का है। उसकी पत्नी खुशबू का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

नहर में व्यक्ति का शव बहकर आने से सनसनी

रोहतक : जेएलएन नहर में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, सोमवार दोपहर के समय नहर में एक व्यक्ति का शव बहकर आ रहा था। वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 40 साल थी। शव काफी पुराना हो चुका था। जिसे देखकर लग रहा था कि काफी समय पहले उसकी मौत हो चुकी है। मृतक के पास से ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में भी उसकी जानकारी भिजवाई गई है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी शमशेर ङ्क्षसह ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

युवक को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

रोहतक : भैणी सुरजन गांव में अक्टूबर माह में युवक को गोली मारने के मामले में महम थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि 27 अक्टूबर 2019 को भैणी सुरजन गांव के रहने वाले मनीष पर फायङ्क्षरग कर दी गई थी। जिसमें वह घायल हो गया था। उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने मामले की जांच की। जिसके बाद आरोपित सैमाण गांव निवासी अजय उर्फ अजू और राजेश उर्फ नीटू को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले जसबीर उर्फ मोनू गिरफ्तार हो चुका है। वारदात में कई आरोपित अभी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपितों ने उसी दिन सैमाण गांव निवासी सुमित को भी गोली मारी थी। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

निंदाना गांव में गैंगवार के चलते दंपती पर फायरिंग, पति को लगी गोली

रोहतक : महम थाना क्षेत्र के निंदाना गांव में गैंगवार के चलते दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इसमें पति को एक गोली लग गई, जबकि उसकी पत्नी ने भागकर जान बचाई। घायल का पीजीआइ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कई नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निंदाना गांव के रहने वाले रणबीर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके दो बेटे अंकित उर्फ गोधु और अमित उर्फ गब्दु गांव में चल रही रंजिश के चलते जेल में बंद है। दूसरे पक्ष के भी कुछ लड़के जेल में बंद है। रविवार रात वह अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ घर में सो रहा था।

तड़के करीब तीन बजे गांव के ही अशोक उर्फ शौकी, संदीप उर्फ धरती, संजीत उर्फ ढीला, सोनू, मोनू और कृष्ण ने घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग की, जिसमें एक गोली रणबीर की कमर में जा लगी। जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जाग गए, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया। घायल रणबीर ने पुलिस को बयान दिया है कि जेल में बंद संदीप उर्फ डीसी व लोहारू के पास रह रहे गांव के ही वजीर ने हमलावरों के साथ साजिश कर वारदात को अंजाम दिलवाया है। महम थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अरुणाचल की खाई में मिला रोहतक के ITBP के जवान का शव

रोहतक, जेएनएन। अरुणाचल में ड्यूटी के दौरान लापता हुए महम के आइटीबीपी के जवान का पार्थिव शरीर गहरी खाई से बरामद कर लिया गया। तीन दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद पार्थिव शरीर बरामद किया गया। जो पुल पार करते समय पैर फिसलने से खाई में गिर गए थे। मंगलवार शाम तक जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव में पहुंचने की उम्मीद है।

महम के वार्ड-9 निवासी मुकेश कुमार आइटीबीपी में कार्यरत थे। जिनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश के बदर क्षेत्र में चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह आइटीबीपी और सेना की टुकड़ी संयुक्त रूप से बदर क्षेत्र में पेट्रोङ्क्षलग कर रही थी। तभी लकड़ी का पुल पार करते समय मुकेश कुमार का पैर फिसलकर वह गहरी खाई में गिर गए थे। तभी से उनकी तलाश चल रही थी, लेकिन कोई पता नहीं लग पा रहा था। शनिवार सुबह कंपनी कमांडर रहमान ने तीन सैनिकों को मुकेश कुमार के घर भेजा। उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार का सामान मिल गया है। ऐसे में परिजनों की भी उम्मीद बंध गई थी कि शायद उनका बेटा सकुशल मिल जाएगा। लेकिन रविवार को जवान का पार्थिव शरीर गहरी खाई में पड़ा मिला। हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

31 दिसंबर को हुआ था अरुणाचल में तबादला

परिजनों के अनुसार 31 दिसंबर 2019 को मुकेश का तबादला दिल्ली से अरुणाचल हो गया था। मुकेश की शादी करीब साढ़े चार साल पहले हुई थी। हालांकि अभी कोई बच्चा नहीं है। परिवार में दो भाई और एक बहन है। पिता और दोनों भाई मजदूरी करते हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.