किसानों के दम पर चुनाव जीतने वाले दें इस्तीफा: डा. सुशील
आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता वीरवार को हिसार पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि किसानों के मसीहा ताऊ देवीलाल तथा किसानों के हितैषी होने का दम भरने वाले लोग सत्ता में भागीदार बनकर बैठे हैं। उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
जागरण संवाददाता, हिसार: आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता वीरवार को हिसार पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि किसानों के मसीहा ताऊ देवीलाल तथा किसानों के हितैषी होने का दम भरने वाले लोग सत्ता में भागीदार बनकर बैठे हैं। उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को लागू कर किसानों का नुकसान ही किया है। यह किसी भी प्रकार से किसानों को फायदा नहीं देगा। उन्होंने सात प्रकार के प्रश्नों को उठाकर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि ऐसी क्या जल्दी थी कि तेजी से कानूनों को पास करा दिया, किसानों की मांग क्यों नहीं सुनी गई, क्या सरकार ने किसान संगठनों से रायशुमारी की जैसे कई प्रश्न कानूनों को लेकर खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई क्षेत्रों में किसानों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं हो रही है। उत्तर प्रदेश से किसान हरियाणा में फसल लेकर आते थे मगर अब उन्हें बार्डर पर ही रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी किसानों, आढ़तियों के साथ खड़ी है। इस दौरान पश्चिम हरियाणा के संयोजक लक्ष्य गर्ग, उपाध्यक्ष विक्रांत गोयत, संयुक्त सचिव सचिन जैन, जिलाध्यक्ष संजय बूरा आदि उपस्थित रहे।