Move to Jagran APP

नवंबर में ही हो रहा दिसंबर की सर्दी का अहसास, सिरसा हरियाणा में सबसे ठंडा, 8 डिग्री रात्रि तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 23 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय हल्की धुंध संभावित है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 07:49 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:49 AM (IST)
नवंबर में ही हो रहा दिसंबर की सर्दी का अहसास, सिरसा हरियाणा में सबसे ठंडा, 8 डिग्री रात्रि तापमान
सुबह और रात के वक्‍त तो ठंड अपने चरम पर होती है।

हिसार, जेएनएन। हाल में ही हुई ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर है। नवंबर में ही दिसंबर की सर्दी का अहसास हो रहा है। सुबह और रात के वक्‍त तो ठंड अपने चरम पर होती है। बारिश के ठीक दो दिन बाद से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था। अब दिन के समय में धूप खिल रही है तो रात्रि में तापमान गिर रहा है। वीरवार को प्रदेश में सिरसा जिला सबसे ठंडा दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हिसार में दिन का तापमान पांच डिग्री घटकर 23.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री घटकर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को भी सुबह ही धूप खिल गई मगर ठंड का असर ज्‍यों का त्‍यों बना रहा।

loksabha election banner

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 23 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय कहीं कहीं हल्की धुंध संभावित है।

---------------------

प्रदेश में यह है तापमान की स्थिति

अंबाला-  22.4- 11.2

भिवानी- 23.3- 10.1

फरीदाबाद- 25.5- 11.9

गुरुग्राम- 24.1- 10.0

हिसार- 23.5 - 10.5

करनाल- 23.3- 10.4

कुरुक्षेत्र- 23.6- 10.0

नारनौल- 26.6- 9.0

रोहतक- 22.5- 9.0

सिरसा- 23.2- 8.0

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

------------------

प्रदेश में यह रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स

अंबाला- 232

बहादुरगढ़- 265

बल्लभगढ़- 127

भिवानी- 167

धारूहेड़ा- 277

फरीदाबाद- 255

फतेहाबाद- 355

गुरुग्राम- 253

हिसार- 305

जींद- 248

कैथल- 172

करनाल- 100

कुरुक्षेत्र- 173

पलवल- 142

पंचकूला- 110

पानीपत- 160

रोहतक- 211

सोनीपत- 143


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.