Move to Jagran APP

लोक गीतों की धुन पर रंगोली सावन में मचा धमाल

शहर में हरियाली तीज की रौनक नजर आने लगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 08:50 AM (IST)
लोक गीतों की धुन पर रंगोली सावन में मचा धमाल
लोक गीतों की धुन पर रंगोली सावन में मचा धमाल

फोटो : 20, 21,22, 23, 24 और 25

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर में हरियाली तीज की रौनक बुधवार को बड़े स्तर पर रही। संस्कृति ग्रुप की ओर से रंगोली सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। फ्लेमिगो में आयोजित इस रंगोली महोत्सव में कहीं महिलाएं अपने परिधान को साथी सहेलियों को दिखाने में व्यस्त दिखी तो कोई अपने पसंदीदा गानों पर थिरकने को लेकर आतुर थीं। वहीं महोत्सव में प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें नवविवाहिताओं से लेकर 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। महोत्सव में पहुंची महिलाओं के चेहरे पर कार्यक्रम की खुशी साफ झलक रही थी। सामाजिक सरोकार के तहत आयोजित इस महोत्सव में महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। संस्कृति ग्रुप की प्रधान विनीता जैन, उपप्रधान रेनू लाहौरिया और उनकी टीम के नेतृत्व में कार्यक्रम बेहतरीन रहा। इसमें कनिका चौधरी, तरुणा ढा़डा, डे•ाी अहलावत, रुचिका बिदल, मधु सोनी, विधी केडिया का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम रोल रहा।

-----------------

हाथों में रचाई हुई थी मेहंदी

रंगोली महोत्सव में महिलाओं ने अपने हाथों पर खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी लगाई हुई थी। जो उनके महोत्सव का उत्साह दिखा रही थी। इस अनूठे आयोजन में मौजूद जो महिलाएं प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले रही थी वे मंच पर प्रस्तुति देने वाली महिलाओं का खूब उत्साहवर्धन कर रही थी। महिलाओं ने महोत्सव में सृजनशीलता का परिचय देते हुए लोक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पहुंची थी।

---------------------

वर्जन

तीज उपलक्ष्य पर हमने रंगोली सावन महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को महिलाओं ने खूब सराहा और महोत्सव आयोजन सफल रहा।

- रेनू लाहौरिया, उपप्रधान, संस्कृति ग्रुप हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.