रामपाल की हुई देशद्रोह मामले में पेशी, छह गवाही दर्ज
जागरण संवाददाता हिसार सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की शनिवार को अदालत में देशद्रोह क
जागरण संवाददाता, हिसार : सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की शनिवार को अदालत में देशद्रोह के मामले में पेशी हुई। पेशी के दौरान अदालत में छह गवाहों की गवाही दर्ज की गई। रामपाल की पेशी के चलते शहर में आने से उनके समर्थकों को रायपुर रोड स्थित ग्लोबल स्पेस के पास ही रोक दिया गया। समर्थकों की भारी भीड़ से रेलवे फाटक के आस-पास का एरिया भर गया। पुलिस की तरफ से उनको शहर में आने से रोका जा रहा है।
आश्रम के संचालक रामपाल सहित देशद्रोह के मामले में पेशी हुई थी। पेशी के दौरान अदालत की तरफ से एक फरवरी की अगली तिथि लगा दी गई। इस मामले में दो पुलिस कर्मचारियों के अलावा छह गवाही दर्ज की गई हैं। इसमें संदीप कुमार, राकेश कुमार, रमेश, सुनील और पुलिस कर्मचारी कृष्ण, देवीलाल की गवाही हुई।