Move to Jagran APP

पहली बार अग्रोहा धाम में सजेगा राम दरबार

अग्रोहा धाम में भगवान की महिमा के दर्शन करने आए लोग देखेंगे रामलीला

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 06:46 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 06:46 AM (IST)
पहली बार अग्रोहा धाम में सजेगा राम दरबार
पहली बार अग्रोहा धाम में सजेगा राम दरबार

-अग्रोहा धाम में भगवान की महिमा के दर्शन करने आए लोग देखेंगे रामलीला फोटो - 12 जागरण संवाददाता, हिसार : हिसार की श्रीरामलीला कमेटी कटला अभी तक रामलीला मंचन के लिए जिला प्रशासन से इस बार अनुमति नहीं ले पाई हो। हिसार शहर में रामलीला मंचन पर अभी तक संशय बना हुआ है। वही अग्रोहा स्थित अग्रोहाधाम में इस साल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की की रामलीला का मंचन होगा। रामलीला मंचन देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक अग्रोहा धाम के इतिहास में पहली बार रामलीला का मंचन होने जा रहा है। इसके लिए अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम ने तैयारियां शुरु कर दी है। स्क्रीन पर रामलीला का मंचन होगा। इस रामलीला को देखने के लिए अग्रोहा सहित आसपास के ग्रामीणों से धाम गुलजार होगा। रामलीला का मंचन सात अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा।

loksabha election banner

पहली बार रामलीला मंचन की हो रही तैयारी

अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने बताया कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के पदाधिकारियों ने इस बार राम की लीला को ग्रामीणों को दिखाने पर विचार विमर्श किया। मंचन पर हमारी सहमति बनी और इस बार रामलीला मंचन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन से हमें सत्य, सहनशील, धैर्यवान, दयालु, आदर्श भाई और बेहतर प्रबंधन के बारे में जानते है। रामलीला से हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा तो मिलती ही है साथ हम कुशल प्रबंधन भी सीखते है। जो हमारे जीवन में सफलता का आधार बनाता है। रामलीला मंचन में दर्शाया हुआ है कि भगवान राम एक कुशल प्रबंधक थे जो अपने साथियों को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने सभी को विकास का अवसर दिया और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए लंका पर विजय हासिल की।

अग्रोहा धाम का कायाकल्प करने जा रहा है ट्रस्ट

देश और दुनिया में मशहूर अग्रोहा धाम का कायाकल्प भी होने वाला है। हिसार के अग्रोहा धाम के बाद अब ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि इसी प्रकार दूसरे राज्यों में भी भवन बनाए जाएंगे इसके लिए करीब 500 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई हुई है। साथ-साथ अग्रोहा धाम में पर्यटन स्थल भी बनाया जाएगा।

देश दुनिया से यहां होते है वैश्य समाज के लोग

हिसार के अग्रोहा धाम देश दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां पर विदेशों तक से वैश्य समाज के लोग इसे देखने के लिए आते है। ट्रस्ट ने भव्य अग्रोहा धाम बनाया हुआ है। साल दर साल इसमें विकास कार्य चलते रहते है। अग्रोहा धाम एक ऐतिहासिक धरोहर बन चुका है।

ये भी जानें :

-हिसार में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर भी सरकार ने महाराजा अग्रसेन के नाम की मोहर लगा दी है।

-हिसार के सामान्य अस्पताल को भी महाराजा अग्रसेन अस्पताल का नाम दिया गया है।

वर्जन

अग्रोहा धाम में पहली बार रामलीला मंचन किया जाएगा। इसके लिए हमने तैयारी शुरु कर दी है। सात अक्टूबर से रामलीला का स्क्रीन पर मंचन होगा।

-बजरंग दास गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अग्रोहा धाम, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.