Move to Jagran APP

राखी गढ़ी में एक साल में बन जाएगा विश्वस्तरीय म्यूजियम

संवाद सहयोगी, नारनौंद : हड़प्पा संस्कृति को लेकर राखी गढ़ी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां हड़प्पा का

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 02:00 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 02:00 PM (IST)
राखी गढ़ी में एक साल में बन जाएगा विश्वस्तरीय म्यूजियम
राखी गढ़ी में एक साल में बन जाएगा विश्वस्तरीय म्यूजियम

संवाद सहयोगी, नारनौंद : हड़प्पा संस्कृति को लेकर राखी गढ़ी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां हड़प्पा कालीन अवशेषों को रखने के लिए म्यूजियम का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। जैसे ही म्यूजियम बनकर तैयार हो जाएगा। ये प्रदेश का अहम पर्यटक स्थल बनेगा। यह बात आर्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर रवि प्रकाश गुप्ता ने गांव राखी में टीलों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हड़प्पा सभ्यता के इस गांव को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों से इस गांव में म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। ये सभ्यता सबसे पुरानी सभ्यता है। गांव के लोगों ने भी इस सभ्यता के अवशेष अपने घरों में सजा कर रखे हुए हैं, जो कि काफी सहरानीय है। इन टीलों की खुदाई में चार हजार वर्ष से अधिक पुरानी काफी चीजें मिली हैं। शौचालय, नालियां काफी अच्छे तरीके से बनाई गई थीं। इससे पता चलता है कि हमारे बुजुर्ग भी सफाई के प्रति जागरूक थे। आज ही वैज्ञानिक युग नहीं आया। बल्कि ये काफी पुराना युग है। उन लोगों की भी वैज्ञानिक सोच थी। वो मिट्टी से कच्ची ईटें बनाकर उन्हें पकाते थे, जो आज तक सलामत मिली हैं।

उन्होंने बताया कि इस गांव में बन रहा म्यूजियम एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। हास्टल, गेस्ट हाउस और कैफे बनकर तैयार हो चुका है। म्यूजियम के साथ ही दो एकड़ भूमि पर हेली पैड और पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत से बातचीत की गई है कि वो दो एकड़ भूमि आर्कोलॉजी विभाग के नाम ट्रांसफर कर दे। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर बनानी भंट्टाचार्य, एसपी चालिया, पीडब्लूडी के एक्सईएन मनोज कुमार ओला, तहसीलदार जोगिंद्र, बीडीपीओ रमेश कुमार, अनिल नरवाल, सरपंच राजेश कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.