हरियाणा में जनवरी में 10 साल बाद जमकर बरसे हैं मेघा, कल से मौसम साफ होने के हैं आसार
हरियाणा में 10 साल बाद मेघा जमकर बरसे हैं। बल्कि कई किसानों का तो यहां तक कहना है कि दस साल से भी अधिक समय बाद जनवरी में यहां इतनी अधिक बारिश देखी जा रही है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार सुबह कोहरा छाएगा।
जागरण संवाददाता, रोहतक : जनवरी में हरियाणा में 10 साल बाद मेघा जमकर बरसे हैं। बल्कि कई किसानों का तो यहां तक कहना है कि दस साल से भी अधिक समय बाद जनवरी में यहां इतनी अधिक बारिश देखी जा रही है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार सुबह कोहरा छाएगा। वहीं आंशिक रूप से बादल भी होंगे। लेकिन दोपहर में मौसम साफ होने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में लोगों को दाेपहर के समय धूप निकलने पर सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन सुबह-शाम के समय सर्दी अभी बनी रहेगी। बल्कि रात के समय तो कड़ाके की सर्दी रहेगी और न्यूनतम तापमान में अलगे दिनों में काफी गिरावट देखी जा सकती है।
वहीं, शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर बाद तक जिले भर में कुल 63 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि इस साल जनवरी महीने की बात करें तो इस एक से 23 जनवरी जिले में कुल 244 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिसके चलते इस महीने में सर्दी बनी हुई है। इस महीने अधिक बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ अधिक आना बताया जा रहा है। जिसे मौसम में परिवर्तन हुआ है और बारिश में अधिक हुई है।
रोहतक में जनवरी महीने में हुई बारिश का 10 साल का आंकड़ा :
जनवरी 2012 में हुई बारिश : 13 एमएम
जनवरी 2013 में हुई बारिश : 20 एमएम
जनवरी 2014 में हुई बारिश : 14 एमएम
जनवरी 2015 में हुई बारिश : 27 एमएम
जनवरी 2016 में हुई बारिश : 00 एमएम
जनवरी 2017 में हुई बारिश : 88 एमएम
जनवरी 2018 में हुई बारिश : 19 एमएम
जनवरी 2019 में हुई बारिश : 32 एमएम
जनवरी 2020 में हुई बारिश : 37 एमएम
जनवरी 2021 में हुई बारिश : 31 एमएम
जनवरी 2022 में अब तक हुई बारिश : 244 एमएम
आगामी छह दिनों का संभावित तापमान व मौसम :
तिथि : न्यूनतम तापमान : अधिकतम तापमान : संभावना
24 जनवरी : 08 : 16 : सुबह सामान्य तौर से बादल छाए रह सकते हैं
25 जनवरी : 07 : 16 : आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं
26 जनवरी : 07 : 16 : सर्द हवाएं चलेंगी व आसमान साफ रहने की संभावना है
27 जनवरी : 06 : 16 : सर्द हवाएं चलेंगी व आसमान साफ रहने की संभावना है
28 जनवरी : 05 : 16 : सर्द हवाएं चलेंगी व आसमान साफ रहने की संभावना है
29 जनवरी : 05 : 16 : सर्द हवाएं चलेंगी व आसमान साफ रहने की संभावना है