Move to Jagran APP

करनाल, हिसार सहित कई जिलों में बारिश, 24 के बाद मानसून देगा दस्तक

करनाल सहित हिसार और अन्‍य कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो 24 जून के बाद फिर से झमाझम बारिश के आसार हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 11:10 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 11:10 AM (IST)
करनाल, हिसार सहित कई जिलों में बारिश, 24 के बाद मानसून देगा दस्तक
करनाल, हिसार सहित कई जिलों में बारिश, 24 के बाद मानसून देगा दस्तक

हिसार, जेएनएन। प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी को कम करने का काम किया है। अब सोमवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में सामान्य से तीन से चार डिग्री तापमान गिरता दिखाई दिया। हालांकि सिरसा में सबसे अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान अभी भी बना हुआ है। इसके साथ ही रविवार को करनाल में 47.8 एमएम हिसार में 12.7 एमएम, नारनौल में 8 एमएम व रोहतक में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे सुबह मौसम सुहाना हो गया, मगर दोपहर को धूप निकलने से उमस बढ़ गई। आने वाले दिनों में दिन का तापमान और कम हो सकता है।

loksabha election banner

चौधरी चरण  सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि अनुकूल परिस्थितियां बनने से दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगे उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढऩे की संभावना ज्यादा प्रबल लग रही है। इन सिस्टमों के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ता हुआ दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों की और आगे बढऩे के आसार बन रहे हैं। अनुकूल परिस्थितियों व मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने की संभावना के कारण हरियाणा राज्य में ज्यादातर स्थानों पर 24 से 26 जून के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। 

प्रदेश में कहां-कहां कितना रहा तापमान  

जिला- अधिकतम- न्यूनतम 

अंबाला- 34.8- 22.0  

भिवानी- 36.0- 29.6

चंडीगढ़- 34.5- 23.6          

पंचकूला- 34.5- 23.6      

फरीदाबाद- 36.7- 24.0

गुरुग्राम- 36.5- 23.9

हिसार- 35.0- 23.6

करनाल- 34.0- 23.0          

कुरुक्षेत्र- 35.5- 23.5        

नारनौल- 35.5- 25.8

रोहतक- 36.3- 25.0

सिरसा- 40.1- 27.8

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.